स्वास्थ्य

गुड़ और जीरा आपको रखेगा फिट, इस तरीके से सुबह खाली पेट करें सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में इंसान के पास अपने लिए भी बिल्कुल समय नहीं रहता है, जिसके कारण वह अपनी सेहत पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाता है, जिसका सीधा असर शरीर पर पड़ता है। स्वास्थ्य का ठीक प्रकार से ख्याल ना रखने के कारण कई प्रकार की बीमारियां शरीर को अपने शिकंजे में ले लेती हैं परंतु आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं जिससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज हम आपको गुड़ और जीरा के फायदे के बारे में बताएंगे।

गुड़ और जीरा दोनों का स्वाद बहुत ही अच्छा होता है परंतु स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद माने गए हैं। ज्यादातर सभी घरों में जीरा और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। जीरा का इस्तेमाल मसाला के रूप में होता है और गुड़ एक स्वीट के रूप में लोग खाना पसंद करते हैं। लोग इन दोनों का प्रयोग अपने-अपने तरीके से करते हैं परंतु इन दोनों को एक साथ प्रयोग करके आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

आपको बता दें कि जीरा में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी1, विटामिन B2, विटामिन B3, विटामिन ई, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट जैसे कई प्रकार के तत्व मौजूद होते हैं। वहीं गुड़ में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। इसके अलावा विटामिन बी, कॉन्प्लेक्स, नियाचिन, विटामिन बी6, विटामिन B9 और पेंटोथेनिक एसिड जैसे कई प्रकार के विटामिन, मिनरल्स, न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद माने गए हैं।

इस तरीके से गुड़ और जीरा का करें सेवन

गुड़ और जीरा का एक साथ इस्तेमाल करके आप स्वास्थ्य संबंधित कई बीमारियों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। गुड़ और जीरे का पानी कई बीमारियों से आपको सुरक्षित रखता है। आप एक पैन में एक कप पानी डालकर गर्म कर लीजिए। पानी गर्म हो जाने के बाद आप पानी में एक चम्मच जीरा और एक चम्मच गुड़ डालें। इसके बाद पानी को थोड़ी देर उबलने दीजिये। जब पानी उबल जाए तो आप गैस बंद करके उसको छान लें। जब पानी गुनगुना हो जाए तब आप इसका सेवन कीजिए।

गुड़ और जीरा से मिलेंगे आपको ये फायदे

वजन कम करने में मदद करता है जीरा-गुड़

आजकल के समय में ज्यादातर लोग अपने शरीर के बढ़ते वजन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। अगर आप अपने शरीर का वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ और जीरा का सेवन जरूर कीजिए। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेजी से कम होता है और शरीर के अंदर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

पेट से जुड़ी हुई समस्याओं में है लाभदायक

पेट से संबंधित बीमारियों में गुड़ और जीरा का सेवन करना लाभदायक माना गया है। अगर किसी व्यक्ति को पेट से जुड़ी हुई समस्याएं जैसे एसिडिटी, कब्ज, पेट में अल्सर है तो उनको जीरा और गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए।

शरीर के दर्द से दिलाता है निजात

अगर किसी व्यक्ति को शरीर में दर्द की समस्या है तो उनको गुड और जीरा का सेवन जरूर करना चाहिए। आपको बता दें कि इसमें एंटी-एफ्लामेंट्री गुण मौजूद होते हैं जो शरीर में ब्लड सरकुलेशन को ठीक करने का कार्य करते हैं। अगर रोजाना इसका सेवन किया जाए तो ज्यादातर स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर कम करने में करता है मदद

हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए गुड़ और जीरा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना गया है। आपको बता दें कि इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता करती है।

अनियमित पीरियड्स

लड़कियों को कई बार अनियमित पीरियड्स का भी सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में गुड़ और जीरा का सेवन करना फायदेमंद माना गया है।

इम्यूनिटी मजबूत करता है जीरा-गुड़

अगर आप गुड़ और जीरा का इस्तेमाल करते हैं तो इससे इम्युनिटी मजबूत होती है। आपको बता दें कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की मात्रा को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

Back to top button