बॉलीवुड

आलिया भट्ट से स्टेज पर बच्चे ने मांगी KISS, तो शरमाते हुए एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल के नाम से मशहूर आलिया भट्ट इन दिनों अपनी लव स्टोरी की वजह से सुर्खियों में हैं। आलिया का दिल रणबीर कपूर के लिए धड़क रहा है, जिनके साथ अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इसी बीच इन दिनों आलिया भट्ट का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक बच्चे के साथ शरमाती हुई नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपना नेम फेम बनाया है। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया अब इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े फोटोज़, वीडियोज और न्यूज काफी तेज़ी से वायरल हो जाती है।

यूं तो आलिया भट्ट अक्सर अपनी लव स्टोरी की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं, लेकिन इस बार वे अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर नहीं, बल्कि एक बच्चे की वजह से चर्चा में है। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक बच्चे के साथ दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में बच्चे ने आलिया भट्ट से किस की डिमांड कर दी है, तो चलिए जानते हैं कि आलिया ने बच्चे को किस दी या नहीं?

बच्चे ने आलिया भट्ट से मांगी किस…

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आलिया भट्ट स्टेज से बच्चों को गिफ्ट्स देती हुई नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो आलिया के किसी फिल्म प्रमोशन के दौरान का है। वीडियो में आलिया भट्ट एक बच्चे को गिफ्ट दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चे से चिकनी चमेली पर डांस करने के लिए कहा तो वह शरमा गयाा। इसके बाद जब आलिया भट्ट ने उसे जाने के लिए कहा तो उसने किस मांग ली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by My Share Post (@mysharepost)

बच्चे की डिमांड सुनकर आलिया भट्ट पब्लिकली शरमा गई। उन्होंने हंसते हुए बच्चे से कहा कि मैंने रूल बना रखा है कि मैं सिर्फ लड़कियों को ही किस दूंगी। इसके बाद आलिया ने बच्चे को घुटने पर बैठकर अपने हाथ को चूमने के लिए कहा। इस दौरान भी आलिया बहुत शरमा रही थी। बता दें कि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वेलेंटाइन वीक में आलिया भट्ट और इस बच्चे का वीडियो देखकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि वाह आप बहुत प्यारी लग रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो पुराना है, जो ‘mysharepost’ नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है।

रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के प्यार में कैद हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के लिए अपने प्यार का इजहार इशारों ही इशारों में कर दिया था। बता दें कि दोनों को हॉलीडे पर भी साथ साथ जाते हुए कई बार देखा गया है, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को अभी तक ऑफिशियली नहीं किया है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें उनके हाथों में मेंहदी लगी हुई थी। इस तस्वीर को देखकर यूजर्स अटकलें लगा रहे हैं कि उन्होंने शादी कर ली है, लेकिन ये सिर्फ अफवाह है।

हाल ही में, रणबीर कपूर के चाचा राजीव कपूर की डेथ हो गई है। उस दौरान आलिया मालदीव में थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने यह खबर सुनी, वैसे ही अपने ब्वॉयफ्रैंड की हिम्मत बढ़ाने के लिए देश वापस हो गई हैं। बता दें कि आलिया को अक्सर कपूर खानदान के साथ देखा जाता है।

Back to top button