राशिफल

अशुभ योग के साथ बन रहे दो शुभयोग, 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, 2 की बढ़ेंगी मुश्किलें

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार लगातार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होने की वजह से आकाश मंडल में कई योगों का निर्माण होता है, जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। व्यक्ति को इसका कैसा फल मिलेगा, यह इनकी स्थिति पर निर्भर करता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज सर्वार्थसिद्धि योग और सुकर्मा नाम का शुभ योग बन रहा है इसके अलावा अतिगंड नाम का अशुभ योग भी बन रहा है। आखिर इन सभी का आपकी राशियों पर कैसा असर पड़ने वाला है. आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों का शुभ रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर इसका शुभ प्रभाव रहेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। महिला मित्र के सहयोग से आपको फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा रहेगा। विदेश में काम कर रहे लोगों का समय शुभ रहेगा। आपको लाभ मिलने की संभावना है।

कर्क राशि वाले लोगों को शुभ योग का बेहतरीन फायदा मिलेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रास्ता मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे हासिल होंगे। व्यापार में सफलता हासिल करेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों को अप्रत्याशित परिणाम मिलने के योग नजर आ रहे हैं। संतान से संबंधित चिंता कम हो सकती है। नव दम्पति को संतान सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में बैठने का मौका मिल सकता है। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी कंपनियों में नौकरी करने वाले लोगों को फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। पुराने किए गए कार्यों से लाभ मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामकाज की सराहना करेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

मकर राशि वाले लोगों को कामकाज में सफलता मिलने की संभावना है। कार्य-व्यापार में उन्नति होगी। आपके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय की सराहना हो सकती है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। शादीशुदा लोगों का जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होने वाला है। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मीन राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। सरकारी विभागों में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में उन्नति हासिल होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर मिलाजुला प्रभाव पड़ने वाला है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी से फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा धन हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है। आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। पारिवारिक वाद-विवाद की वजह से मानसिक शांति भंग हो सकती है। गाड़ी चलाते समय आप सावधान रहें। धन संबंधित मामलों में सोच-समझ कर फैसला लीजिए। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा क्योंकि यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की संभावना अधिक है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला राशि वाले लोगों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने किसी काम को लेकर काफी चिंतित नजर आएंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों में विवाद होने की स्थिति बन रही है। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान देना होगा अन्यथा आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना विलंब हो सकती है।

धनु राशि वाले लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं। परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। इस राशि के लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप पारिवारिक मामलों में शांतिपूर्वक काम लीजिए। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपने खर्चों पर काबू रखना होगा। आप किसी भी लड़ाई-झगड़े में ना पड़े। कोर्ट कचहरी के कामों में लाभ मिल सकता है। आपके सामने कार्य व्यापार की दृष्टि से नई-नई चुनौतियां आने की संभावना है। कठिन परिस्थितियों में आप आत्मविश्वास बनाए रखें। यदि आप कोशिश करेंगे तो हर परेशानी का समाधान निकाल सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

Back to top button