दिलचस्प

संजय दत्त से लेकर ऋतिक रोशन तक, जब पार्टियों में बहकी हालत में दिखे ये सितारे, देखें तस्वीरें

सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है और वो जेल में सजा काट रही हैं। हालांकि एनसीबी से हुई पूछताछ में ये खबरें सामने आईं थीं कि रिया ने ड्रग्स मामले बॉलीवुड के 25 लोगों का नाम लिया है। वहीं हाल ही में सारा अली खान और रकूलप्रीत सिंह का नाम ड्रग्स मामले में सामने आया है। अब ऐसे में बॉलीवुड की चमचमाती गलियों का सच आंखों के सामने आ रहा है। बता दें कि अदाकारा कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि 90 प्रतिशत फिल्म इंडस्ट्री नशे में डूबी हुई है। इस मामले की फिलहाल जांच चल रही है और इसलिए आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी ही फिल्मी पार्टियों के बारे में जिनकी तस्वीरें देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।

अर्जुन रामपाल और शाहरुख खान

एक समय ऐसा था जब अर्जुन और शाहरुख के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। उस दौरान दोनों कई पार्टियों में शामिल होते थे। ये तस्वीर उसी एक पार्टी की है। इस तस्वीर में साफ दिख रहा है कि शाहरुख और अर्जुन दोनों होश में नही है और तस्वीर खींचवाते हुए लेडी गागा के काफी क्लोज नजर आ रहे थे।

शर्टलेस खान गैंग

बॉलीवुड के भाईजान और दबंग खान भी पार्टी के लिए काफी मशहूर है। अक्सर उनकी पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। ऐसी ही एक पार्टी सलमान ने भी की थी जिसमें उनकी पूरी गैंग बिना शर्ट के नजर आ रही थी। वहीं पार्टी में ढेर सारी शराब की बोतलें भी नजर आ रही थीं।

बहकते हुए रणवीर सिंह

बॉलीवुड के गली ब्वॉय रणवीर सिंह की सुपर एनर्जी के बारे में हर कोई जानता है। हालांकि कई बार पार्टियों में वो अपने होश खो बैठते हैं। इस तस्वीर में रणवीर को देखकर समझ में आ रहा है कि वो बिल्कुल होश में नहीं है।

मिका और राखी

बॉलीवुड की कन्ट्रोवर्सी गर्ल राखी सावंत भी पार्टी करने के लिए काफी मशहूर हैं। एक बार पार्टी में सिंगर मिका सिंह ने राखी को नशे की हालत में अचानक से किस कर लिया था उनकी ये तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुए थे। आज भी लोग ये पार्टी भूले नहीं हैं।

सोनम कपूर

सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स से लड़ाई लड़ने वाली सोनम कपूर भी हाई-फाई पार्टी करने के लिए मशहूर हैं। इस तस्वीर में साफ दिख रहा है कि वो अपनी बहन के साथ नशे में झूमती नजर आ रही हैं।

वीना मलिक- अश्मित पटेल

टीवी के विवादित शो बिग बॉस का हिस्सा बनने वाले वीना मलिक और अश्मित पटेल ने इस शो से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों की लव कमैस्ट्री ने खूब ध्यान आकर्षित किया था। उस समय दोनों अक्सर पार्टियों मे भी साथ नजर आते थे। एक पार्टी में अश्मित पटेल वीना को अपने हाथों से शराब पिलाते दिखे थे।

आलिया भट्ट

अपनी क्यूटनेस और एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाली आलिया भट्ट भी पार्टी गर्ल है। वो अक्सर अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी करती नजर आ जाती है। इस तस्वीर में वो अपने दोस्तों के साथ डिस्को में दिखाई दे रही हैं।

प्रतीब बब्बर

बॉलीवुड के स्टार किड मे से एक कहे जाने वाले प्रतीक बब्बर कभी इंडस्ट्री के बिगड़े शहजादे मान जाते थे। वो पागलों की तरह पार्टी किया करते थे। यहां तक की वो नशे की लती भी हो चुके हैं। इस तस्वीर में साफ दिख रहा है कि कैसे वो अपनी हदे पार कर रहे हैं।

राखी सांवत

राखी सावंत हीरोइन नहीं बन पाईं, लेकिन आइटम गर्ल बनकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीँ। पार्टियों में राखी सावंत अक्सर जानबूझकर ऐसी हरकत करती हैं जिससे वो चर्चा में आ जाएं। कई बार वो पार्टियो में अजीबो गरीब हरकत करती दिखाईं दी है। इस तस्वीर में साफ दिख रहा है कि पार्टियो में वो कैसे हंगामा मचाती हैं।

शक्ति कपूर


बॉलीवुड के दमदार विलेन शक्ति कपूर आज भले ही श्रद्धा कपूर के पापा हों, लेकिन 80 के दशक में वो बैडमैन थे। सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी लड़किया उनके आस पास दिखाई देती थी। उनकी ये आदत बूढ़े होने के बाद भी नहीं बदली। एक पार्टी में कुछ इस अंदाज में शक्ति कपूर वीना मलिक को किस करते नजर आए थे।

विद्या बालन

विद्या बॉलीवुड की टैलेंटड एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उन्हें ड्रिकिंग का शौक है इस बारे में कम ही लोग जानते हैं। विद्या मीडिया में भले ही कम नजर आएं, लेकिन पार्टियों में वो जरुर शामिल होती है। विद्या और एकता बहुत अच्छे दोस्त हैं और इस तस्वीर में उनका पार्टी मूड साफ दिख रहा है।

ऋतिक-सलमान

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड और दबंग खान ने आज तक एक भी फिल्में साथ में नहीं की, लेकिन दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। ऋतिक अपने करियर के शुरुआती दिनों में सलमान के साथ खूब पार्टी करते थे। इस तस्वीर में साफ दिख रहा है कि ऋतिक हाथ में सिगरेट और सलमान हाथ में शराब वाली ग्लास लेकर बैठे हैं।

संजय दत्त

इन सारे स्टार्ज की पार्टी तस्वीरें शायद आपको शॉक कर दें, लेकिन संजय दत्त के बारे में हर कोई जानता है। संजय दत्त ने ड्रग्स भी किया है और खुलकर शराब के नशे में भी देखे गए हैं। संजय दत्त पार्टी एनिमल है और हर पार्टी में उनकी आंखे नशीली दिखाई देती हैं।

कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी पार्टी गर्ल हैं और अक्सर मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीर बता रही हैं कि कंगना पार्टियां कितना इंजॉय करती हैं।

Back to top button