विशेष

16 सितंबर से बदलेगी सूर्य की चाल, इन लोगों को मिलेगी खुशखबरी तो इन्हें होगा नुकसान!

ज्योतिष शास्त्र में उल्लिखित है कि सूर्य नवग्रहों का राजा है और सभी ग्रह उसके चारों परिक्रमा करते हैं। ऐसे में जब सूर्य एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश यानी गोचर करते हैं, तो उसे संक्रांति कहते हैं। लिहाजा आने वाले 16 सितंबर को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस घटना को एक विशेष नाम दिया गया है, जिसे कन्या संक्रांति कहा जाता है। 16 सितंबर को कन्या संक्रांति के ठीक 2 दिन बाद 18 सितंबर से मलमास लगने वाला है, जो 16 अक्टूबर तक चलेगा। इसका असर इस वर्ष नवरात्रि और दुर्गा पूजा में पड़ेगा। बहरहाल आज हम नवरात्रि की नहीं बल्कि सूर्य के गोचर होने के प्रभावों के बारे में बताने वाले हैं।

बता दें कि ग्रह-नक्षत्र में होने वाली घटना का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है, ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर कन्या संक्रांति का आपके राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। आइये जानते हैं, कन्या संक्रांति किन किन राशियों के लिए शुभ फलदायी होने वाला है।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को सूर्य के गोचर का निश्चित रूप से फायदा होने वाला है। इस दौरान नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को विशेष फल मिलेगा। वृषभ राशि के लोग यदि अच्छे से मेहतन करेंगे, तो आप अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकल सकते हैं। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी, बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। कन्या संक्रांति के दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और ये आत्मविश्वास आपको हर क्षेत्र में लाभ दिलाएगा। आने वाले दिनों में परिवार के सदस्यों का मानसिक और आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। संतान से जुड़ी बाधाएं खत्म होंगी। स्वास्थय लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर हमेशा शुभ फलदायी होता है। कन्या संक्रांति के दौरान आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी और करियर में कामयाबी भी मिल सकती है। नौकरी की तलाश है, तो कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों की कमाई में बढ़ोतरी होगी। परिवार में पिछले लंबे समय से चल रहे विवाद खत्म होंगे, साथ ही मित्रों के साथ यात्रा के संयोग भी बन रहे हैं। अगर आपकी पैतृक संपत्ति है, तो उससे लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

सूर्य सिंह राशि से निकल रहे हैं, ऐसे में आपके लिए लिए आने वाले दिनों में शुभ संयोग बन रहे हैं। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। छात्रों के लिए ये समय प्रगति का होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के पदोन्नति के संयोग बन रहे हैं, साथ ही वेतन वृद्धि भी हो सकती है। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और समाज में प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरेंगे। इस दौरान माता पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा और उनके आशीर्वाद से व्यापार में वृद्धि होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। रिलेशनशिप के मामलों में अपने पार्टनर की भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगे।

कन्या राशि

सूर्य आपकी राशि में गोचर करने वाले हैं, इस दौरान आपके लोगों से संबंध मजबूत बनेंगे। दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर पेशेवर कार्यों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दूसरों की मदद करने के लिए खुलकर सामने आएंगे, इससे आपको समाज में ख्याति मिलेगी। जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं, उन्हें भी फायदा होगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार को अपना समय देंगे, जिससे परिवार वाले आपसे खुश रहेंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।

तुला राशि

कन्या संक्रांति का विशेष लाभ तुला राशि वाले जातकों को होने वाला है। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। पारिवारिक संबंध मजबूत बनेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे झगड़े सुलझेंगे और उनकी उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी। रिलेशनशिप के लिए अच्छा समय है, इस दिशा में आपका अगला कदम सकारात्मक होने वाला है। धन प्राप्ति के योग हैं। विदेश में रहकर पढ़ने वाले इच्छुक छात्रों को अवसर मिलेगा। ऊंचे पदों पर कार्यरत लोगों की तनख्वाह में वृद्धि होगी। कन्या संक्रांति के दौरान सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों के लिए भी कन्या संक्रांति शुभ फलदायी होने वाला है। कार्य क्षेत्र में लाभ मिलेगा और मनोवांछित इच्छाएं पूरी होंगी। सामाजिक रिश्ते मजबूत बनेंगे, साथ ही नौकरी पेशा वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। इस दौरान भाग्य आपका पूरा साथ देगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मान-सम्मान में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। बिजनेस के क्षेत्र में अच्छे परिमाम मिलेंगे। धार्मिक गतिविधियां बढ़ेगीं।

Back to top button