बॉलीवुड

हर कोई नहीं खरीद सकता प्रियंका चोपड़ा की ये पिंक शर्ट, इतनी कीमत में तो आ जाएंगे कई कपड़े

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के हिंदी सिनेमा में सफलता हासिल की है। वहीं अब वो हॉलीवुड की भी मशहूर हीरोइन बन चुकी हैं। लोग प्रियंका की एक्टिंग और खूबसूरती के दीवाने तो हैं ही उनका फैंशन सेंस भी लोगों को काफी पसंद आता है। प्रियंका को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी फैशन आईकॉन के रुप में लोग फॉलो करते हैं। वही प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी एक पिंक शर्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

ये है प्रियंका के इस पिंक शर्ट की कीमत

प्रियंका भारत में हों या फिर विदेश में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरों में फैशन स्टाइल भी देखने को मिलता है। आज कल प्रियंका की ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो पिंक सिल्क शर्ट में नजर आईं रही हैं। अगर आप इस फोटो पर आए कमेंट्स को देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि प्रियंका की इस शर्ट की कितनी तारीफ हो रही है। बता दें कि प्रियंका की इस खूबसूरत पिंक शर्ट को काफी पसंद किया गया है। अब आप भी जरुर सोच रहे होंगे की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की इस शर्ट को आप अफॉर्ड कर सकते हैं या नहीं।

 

View this post on Instagram

 

Wanderlust… ? ?: @divya_jyoti

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


जूम टीवी इंटरनेशनल के अनुसार ये शर्ट LISOU lONDON कंपनी की है। अगर शर्ट की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 250 पाउंड है यानी की इस शर्ट को पहनने के लिए आपको 25 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसके बाद ये शर्ट आपके पास आ जाएगी। हालांकि किसी आम मिडिल क्लास फैमिली की लड़की के लिए ये शर्ट खरीदना मुश्किल हैं, लेकिन अपर मिडिल क्लास और रिच फैमिली के लोग आराम से ये शर्ट खरीद सकते हैं।

मैट्रिक्स 4 में नजर आएंगी प्रियंका

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की ये ड्रेस लोगों को काफी पसंद आई है। इस बात का प्रूफ ये है कि अभी तक प्रियंका की इस पिंक शर्ट वाली तस्वीर को 11 लाख से ज्यादा लोग फोटो को लाइक कर चुके हैं। इस तस्वीर को देखकर ये लग रहा है कि प्रियंका कहीं ट्रैवल कर रही हैं। बता दें कि प्रियंका अभी भारत से बाहर रह रही हैं, लेकिन वो भारत से जुड़े मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय जरुर रखती हैं। वहीं भारत में आई आपदाओं में मदद के लिए भी वो हमेशा आगे आई हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आईं थीं।अब वो बहुत जल्द साइंस फिक्शन सीरीज फिल्म ‘मैट्रिक्स’ में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कियानू रीव्स की फिल्म ‘मैट्रिक्स 4’ को साइन कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा के अलावा फिल्म में नील पैट्रिक हैरिस, कैरी एन मॉस और याहया अब्दुल भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए प्रियंका के सिर्फ हॉलीवुड वाले फैंस ही नहीं बल्कि भारतीय फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

Back to top button