विशेष

युवराज ने दी थी रोहित को अपनी ही बीवी से दूर रहने की वार्निंग, कहा था मेरी बहन के पास मत आना

रोहित शर्मा की शादी जिस रितिका सजदेह से हुई, उन्हें युवराज सिंह ने अपनी मुंहबोली बहन बना लिया था।

रक्षाबंधन का त्योहार आ गया है। कोरोना संकट जरूर है, लेकिन फिर भी अपने-अपने घरों में सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोग तक इस त्योहार को मनाने वाले हैं। भाई-बहनों के प्यार का यह त्योहार प्रतीक है। इस अवसर पर हम आपको पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं। दरअसल रोहित शर्मा की शादी जिस रितिका सजदेह से हुई, उन्हें युवराज सिंह ने अपनी मुंहबोली बहन बना लिया था।

बना लिया मुंहबोली बहन

हर साल राखी के अवसर पर रितिका युवराज सिंह को राखी बांधती हैं। रितिका दरअसल एक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट इवेंट कंपनी चलाती हैं। युवराज सिंह भी उनके क्लाइंट्स में से एक थे। काम को लेकर रितिका के साथ युवराज की मुलाकातें बढ़ने लगी थीं। इसी दौरान युवराज ने रितिका को अपनी मुंहबोली बहन बना लिया था, जिसके बाद से हर साल रितिका ने युवराज को राखी बांधना शुरू कर दिया था।युवराज सिंह ने पूरे मान-सम्मान के साथ अपनी मुंहबोली बहन रितिका सजदेह से अपने दोस्त रोहित शर्मा की शादी करवाई थी, लेकिन एक बार इसी युवराज सिंह ने प्रोटेक्टिव भाई की तरह अपनी बहन रितिका से रोहित शर्मा को दूर रहने की धमकी दे दी थी।

क्या हुआ था उस दिन?

पहली बार जब रितिका से रोहित शर्मा की मुलाकात हुई थी तो युवराज सिंह ने उन्हें धमका दिया था। यही नहीं, इस वजह से रितिका से रोहित शर्मा नाराज भी तब हो गए थे। रोहित शर्मा के मुताबिक अपने दोस्त और क्रिकेटर युवराज सिंह के माध्यम से वे पहली बार अपनी पत्नी रितिका से मिले थे। रोहित के मुताबिक उस दौरान युवराज सिंह ने उन्हें रितिका को लेकर एक डोज दे दिया था। इरफान खान की मौजूदगी में उन्होंने ऐसा किया था। इस वजह से उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था।

हुआ दरअसल यह था कि एक शूटिंग के सिलसिले में युवराज सिंह के पास रोहित शर्मा पहुंचे हुए थे। उन्होंने जैसे ही युवराज को हाय कहा, तो इसके बाद युवराज ने रितिका की तरफ इशारा किया और रोहित शर्मा से कहा कि इसकी तरफ देखना भी मत। यह मेरी बहन है। रोहित के अनुसार युवराज के ऐसा कहने के बाद उन्हें बहुत गुस्सा आ गया था। रितिका को लेकर पूरे शूट के दौरान वे बहुत ही गुस्से में थे। शूट जब खत्म हो गया तो पता चला कि उनकी माइक बंद रह गई थी। ऐसे में उनकी आवाज भी रिकॉर्ड नहीं हो पाई थी। इसलिए उनका शूट फिर से होना था।

भा गया ऋतिका का प्यारा अंदाज

इस बीच रोहित शर्मा सोच रहे थे कि आखिर यह लड़की है कौन। रोहित के मुताबिक रितिका इस शो की व्यवस्था देख रही थीं। उसी दौरान वे रोहित के पास पहुंचीं और बहुत ही प्यार से उनसे कहा कि यदि उन्हें किसी तरह की मदद की जरूरत हो तो वे उन्हें बताने में जरा भी संकोच न करें। रितिका के ऐसा कहने के बाद और इतने प्यार से पेश आने के बाद रोहित शर्मा का गुस्सा शांत पड़ गया था। मन-ही-मन वे मुस्कुरा उठे थे। रोहित के शो का कामकाज रितिका ने इसके बाद देखना शुरू कर दिया था। रोहित के मुताबिक इसी दौरान धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।

यहां किया प्रपोज

रितिका को भी खेल में अच्छी रुचि थी। प्रैक्टिस सेशन के वक्त वे रोहित शर्मा से मिलती रहती थीं। एक बार बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में रोहित शर्मा रितिका को लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने रितिका को प्रपोज कर दिया। उन्होंने रितिका को प्रपोज करने के लिए इस ग्राउंड का चयन इसलिए किया, क्योंकि यहीं से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

युवराज की भविष्यवाणी

वैसे, युवराज सिंह ने पहले ही रितिका सजदेह से रोहित शर्मा की शादी की भविष्यवाणी कर दी थी। रोहित शर्मा ने खुद इस बात का खुलासा युवराज सिंह को बर्थडे विश करते हुए एक बार किया था। उन्होंने इसमें लिखा था कि हैप्पी बर्थडे युवराज। तुम वही हो, जिसने 9 साल पहले ही बता दिया था कि रितिका से मैं शादी करूंगा। अपनी मुंहबोली बहन रितिका के उज्जवल भविष्य के बारे में सोचते हुए और दोनों के रिश्ते की गहराई को समझते हुए ही युवराज सिंह ने रोहित शर्मा और रितिका की शादी की भविष्यवाणी की थी। रितिका और रोहित शर्मा की शादी 13 दिसंबर, 2015 को हुई थी।

पढ़ें रोहित शर्मा के घर आईं नन्हीपरी, रितिका ने दिया बेटी को जन्म, पर दूसरे खिलाड़ियों ने उड़ाया मजाक

Back to top button