रिलेशनशिप्स

रिलेशनशिप में रहते हुए भी दूसरों की तरफ आकर्षित हो जाते हैं ये 5 राशि के लोग, हो जाएं सावधान

किसी की तरफ आकर्षित होना इंसान के नेचर में होता है और अक्सर लोग एक दूसरे की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। कई बार एक प्यारी सी लव स्टोरी की शुरुआत भी इसी अट्रैक्शन से होती है। वहीं कई बार दो लोगों के बीच अट्रैक्शन तो रहता है लेकिन उन्हें आगे प्यार नहीं हो पाता। हालांकि अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और किसी दूसरे व्यक्ति की तरफ एट्रैक्ट हो जाएं तो इसे धोखा देना कहते हैं। आज कल इसे एक्सट्रा मैरिटल अफेयर भी कहा जाता है जहां शादी या कमिटमेंट में बंधे लोग किसी दूसरे शख्स की ओर आकर्षित हो जाते हैं। इनमें कई बार राशियां भी कारण बन जाती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस राशि के लोग रिलेशनशिप में होने के बाद भी दूसरों की ओर आकर्षित होते हैं।

मिथुन राशि

इस राशि के लोग रिलेशनशिप में कमिटमेंट को लेकर हमेशा असमंजस में रहते हैं। उन्हें जिंदगी में स्थिरता अच्छी नहीं लगती और वो हमेशा कुछ नया और एक्साइटिंग करना चाहते हैं। अगर उनकी लाइफ में रोमांस, प्यार या एडवेंचर कम हुआ तो वो किसी और की ओर आकर्षित हो जाते हैं।

तुला राशि

इस राशि के जातक लाइफ में बहुत बैलेंस बनाकर चलते हैं। इन्हें खुद को व्यस्त रखना या इंगेज रखना काफी अच्छा लगता है। इस राशि के लोग नए लोगों से मिलना उनके बातें करना पसंद करते हैं। ऐसे में अक्सर इनकी जिंदगी में कई तरह के लोग आते जाते रहते हैं। ये ही वजह है कि रिलेशनशिप में रहने के बाद भी ये किसी नए की तरफ आकर्षित हो जाते हैं।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को चकाचौंध में रहना अच्छा लगता है। ये लोग चाहते हैं कि दुनिया इनकी दीवानी हो और लोग इन्हें पसंद करें। वहीं ये खुद दूसरों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये नेचर में भी दूसरे लोगों से ज्यादा डॉमिनेंटिंग होते हैं। ऐसे में कई बार ये कुछ रिश्तों में उलझ कर रह जाते हैं। इन्हें खुद भी कभी कभी पता नहीं चलता कि ये दूसरे लोगों की तरफ क्यों आकर्षित हो गए हैं।

धनु राशि

इस राशि के लोग बहुत ज्यादा एडवेंचर पसंद करते हैं और इन्हें बोरिंग लाइफ बिल्कुल अच्छी नहीं लगती। इन्हें घूमना फिरना और जान जोखिम में डालने वाले काम बहुत अच्छे लगते हैं। ऐसे में ये किसी सामान्य व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में आ भी जाएं तो इनका ध्यान हमेशा एडवेंचरस लोगों की तरफ लगा रहता है। ऐसे में ये दूसरे लोगों की तरफ अट्रैक्ट हो जाते हैं। अगर इन्हें अपने रिश्ते में कुछ सही नहीं लगता तो ये बात भी वो खुलकर बोलते हैं।

मीन राशि

इस राशि के लोग काफी लॉयल और मासूम होते हैं। ये पूरी कोशिश करते हैं कि अपने रिश्ते में बंधे रहे। वहीं जब इन्हें रिश्ते में बराबरी का दर्जा नहीं मिलता या फिर प्यार और सम्मान नहीं मिलता तो वो दुखी हो जाते हैं और दूसरे लोगों की तरफ आकर्षित होने लगते हैं। ये ऐसे किसी भी व्यक्ति की ओर खींचे चले आते हैं जो इनका सम्मान करें और उनसे प्यार से बात करें।

Back to top button