बॉलीवुड

अपने ही शो पर करण जौहर को झेलनी पड़ी थी बेज्जत्ती, जब इन सितारों ने सरेआम उड़ाया था मजाक

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करण जौहर को लगातार निशाना बनाती दिख रही हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब किसी बॉलीवुड स्टार ने करण जौहर पर इस तरह से हमला बोला है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स करण जौहर पर निशाना साध चुके हैं। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में ये फिल्मी सितारे करण जौहर की बोलती बंद कर चुके हैं।

जब कंगना ने दिखाया आईना

करण जौहर को कंगना रनौत उन्हीं के शो कॉफी विद करण में आईना दिखा चुकी हैं। एक बार कंगना रनौत करण जौहर के इस शो में हिस्सा लेने के लिए पहुंची हुई थीं। इसी दौरान करण ने उनसे एक बहुत ही बेतुका सवाल पूछ लिया। करण ने सवाल किया कि चुगलियां करना फिल्म इंडस्ट्री में किसे पसंद है? कंगना रनौत ने कुछ कहा नहीं। बस करण जौहर की तरफ इशारा कर दिया। यह देख करण जौहर की तो बोलती ही बंद हो गई थी।

रणवीर सिंह का मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह कॉफी विद करण के शो में पहुंचे हुए थे। इसी दौरान करन जौहर ने रणवीर सिंह से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में सवाल कर दिया था। रणवीर इस सवाल के सामने आने पर हैरान नजर आए थे। उन्होंने तुरंत करण जौहर को जवाब देते हुए कहा था कि क्या आप फेसबुक हैं, जिसे मुझे यह जानकारी दे देनी चाहिए?

फराह खान ने बताया क्या होती है रिलेशनशिप

फराह खान जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने एक बार करण जौहर को प्रपोज भी किया था, वे भी करण को उन्हीं के शो कॉफी विद करण में रिलेशनशिप का पाठ पढ़ा चुकी हैं। दरअसल इस शो के दौरान फराह खान की व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर करण जौहर ने ताना मारा था, जिसके बाद फराह खान गुस्से में आ गई थीं और उन्होंने करण जौहर को अच्छी तरह से रिलेशनशिप का पाठ पढ़ा दिया था।

कंगना ने दोबारा की थी बोलती बंद

अपने बेबाक बयानों के लिए कंगना रनौत जानी जाती हैं। कॉफी विद करण में ही करण जोहर पर कंगना ने एक बार और जबरदस्त निशाना साधा था। कंगना ने कहा था कि यदि मेरी बायोपिक बनती है तो इसमें बॉलीवुड माफिया को भी वे जरूर दिखाएंगी। वह इसलिए कि यहां बाहर से आने वालों को नेपोटिज्म की वजह से काम नहीं मिल पाता है। कंगना रनौत के इस बयान के सामने आने के बाद ही करण जौहर और उनके बीच कोल्ड वार शुरू हो गया था।

अभिषेक बच्चन का पलटवार

कॉफी विद करण में एक बार अभिषेक बच्चन भी पहुंचे हुए थे। रैपिड फायर राउंड जब चल रहा था तो अभिषेक बच्चन से करण जौहर ने एक बेतुका सवाल कर दिया था कि सबसे ज्यादा गॉसिप इंडस्ट्री में कौन करता है। बिना देरी किए अभिषेक बच्चन ने करण जौहर पर पलटवार करते हुए कहा था कि इसके लिए तो मैं आपका नाम ही लेना चाहूंगा।

इमरान खान का मुंहतोड़ जवाब

करण जौहर की बोलती एक बार इमरान खान भी बंद कर चुके हैं, जो कि उनके शो में पहुंचे हुए थे। यहां इमरान से करन जौहर ने सवाल कर दिया था कि ‘डमी के लिए डायरेक्शन’ की किताब वे किसे देना चाहेंगे। इस पर इमरान खान ने तुरंत जवाब दिया था कि आपको ही मैं यह किताब दे देता हूं।

अनुष्का ने भी सिखाया था सबक

प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा से भी एक बार अपने शो में करण जौहर ने एक बेतुका सवाल पूछ दिया था कि क्या उन्हें मालूम है कि अर्जुन उन्हें बहुत पसंद करते हैं। अनुष्का शर्मा को यह सुनकर बहुत गुस्सा आ गया था। उन्होंने करण जौहर से ही उल्टा सवाल कर दिया था कि क्या इस तरह की बकवास तुम हमेशा करते हो।

पढ़ें महेश भट्ट, जावेद अख्तर और करण जौहर को कंगना ने बताया सुसाइड गैंग, कहा- मुझे आत्महत्या करने….

Back to top button