अध्यात्म

5 जुलाई चंद्रग्रहणः जानें आपके राशि पर कैसा है चंद्रग्रहण का प्रभाव, बरतनी होगी सावधानी

5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है

5 जुलाई को आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के दिन साल का तीसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण एक खगोलिय घटना है लेकिन ग्रहण से इंसान की जिंदगी पर भी काफी असj पड़ता है। बता दें कि ये  ग्रहण वास्तविक चंद्र ग्रहण ना होकर एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। धार्मिक दृष्टि से उपच्छाया ग्रहण की बहुत खास मान्यता नहीं है। हालांकि इसका राशियों पर प्रभाव जरुर पड़ेगा। 5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुरु होगा जो 11 बजकर 22 मिनट पर समाप्त जाएगा। आपको बताते हैं कि इससे आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों को अपने मान-सम्मान के प्रति थोड़ा सजग रहना होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो उनसे प्रेम का इजहार करना आपके लिए आसान होगा। व्यापार के मामले में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे।

वृषभ राशि

आपके भाग्य का सितारा बुलंद होगा जिससे कुछ काम जरुर हो जाएंगे। हालांकि आपको बहुत सावधानी बरतने की जरुरत है। अचानक से धन खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। मानसिक तनाव भी बढेगा। स्वास्थ कमजोर हो सकता है। कई तरह की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

इस चंद्रग्रहण पर मिथुन राशि के जातकों को थोड़ा संभलने की जरुरत है। आपको स्त्री पक्ष से कष्ट झेलना पड़ सकता है। परिवार का माहौल कमजोर होगा। काम के सिलसिले में आपको मजबूती मिलेगी और आपकी तारीफ भी होगी। मन मुताबिक मुनाफा भी मिलेगा।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण बहुत शुभ रहने वाला है। आपके सुखों में वृद्धि होगी। हालांकि कर्ज लेने के योग बन रहे हैं ऐसे में सावधानी बरतें। संतान के लिए दिन अच्छा बीतेगा और दांपत्य जीवन के लिहाज से भी खुशियां मिलेगीं। अगर प्रेम संबंध में हैं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

आपको काम में सफलता मिलेगा साथ ही कमाई में बढोत्तरी भी हो सकती हैं। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी कारण रिश्ते में तनाव भी आ सकता है। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। वाहन और भूमि खरीदने के चक्कर से अभी दूर रहे। बेवजह अधिकारियों और सरकार से वाद-विवाद की स्थिति ना बनाएं।

कन्या राशि

चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको किसी भी तरह के संक्रमण से बचना जरुरी है। खान-पान पर संयम बरतें। काम बनते-बिगड़ते नजर आएंगे और असुरक्षा की भावना मन में रहेगी। घरेलू विवाद से दूर रहें।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण अच्छा योग लेकर आ रहा है। आपका दिन अच्छा बितेगा। जिन्हें किसी से प्रेम हैं उन्हें बात करके बेहद खुशी मिलेगी। हालांकि परिवार में तनाव बढ़ सकता है साथ ही इनकम में भी कमी आ सकती हैं। यात्रा करने से भी बचें।

वृष्चिक राशि

इस राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। असमाजिक लोगों का आप पर प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यर्थ की लड़ाई हो सकती है। दैनिक कार्यों में बाधा आ सकती है जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

धनु राशि

चंद्रग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव धनु राशि पर पड़ने वाला है। ये ग्रहण आपके लिए मानसिक तनाव लेकर आ रहा है। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी। नौकरी और व्यवसाय में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। दूसरों पर अपना काम ना छोड़ें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। शिवलिंग पर जल जरुर चढ़ाएं।

मकर राशि

इस राशि के जातकों के खर्चे में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इनकम में कमी आ सकती है। परिवार में प्रेम बढ़ेगा और आपका आत्मबल बढ़ेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। तनाव बढ़ सकता है।

कुंभ राशि

प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपका प्रिय व्यक्ति आपसे गुस्सा हो सकता है, लेकिन जल्द ही मान जाएगा। दांपत्य जीवन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी का सहयोगी मिलेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में धन लाभ मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों को इस चंद्रगण हर पर परिवार की चिंता लग सकती है। इनकम धीरे धीरे बढ़ेगी। कुछ लोगों को साथ लेकर आप अपने काम को गति देंगे। खर्चे बढ़ेंगे। शादीशुदा लोग दांपत्य जीवन में खुशहाली महसूस करेंगे।

Back to top button