बॉलीवुड

कभी अपने किरदारों से दिलों पर राज करते थे टीवी के ये सितारे, अब लाइमलाइट से दूर जी रहे जिंदगी

ये स्टार्स टीवी पर अपने किरदार के नाम से जाने जाते थे, लेकिन अब टीवी से बिल्कुल गायब हो चुके हैं

लॉकडाउन के चलते लोगों के मनोंरंजन के लिए टीवी पर एक बार फिर महाभारत और रामायण जैसे सीरियल्स का प्रसारण शुरु किया गया। इन सीरियल्स को देखकर सभी ने अपने पुरानें दिनों की यादें ताजा कर लीं। हालांकि 90 के दशक के बहुत से टीवी शो ऐसे थे जो बड़ों के साथ साथ बच्चों के दिलों पर भी राज करते थे। ये सीरियल्स जितने हिट थे उसमें काम करने वाले कलाकारों के नाम भी सभी को रटे हुए थे। आज के समय में वो सितारे अब पर्दे से दूर हो गए हैं। कई स्टार्स वेब सीरीज के जरिए वापस आ गए हैं, लेकिन कुछ लाइमलाइट से दूर अपना जीवन बिता रहे हैं। आपको बताते हैं 90 के दशक के इन टीवी स्टार्स के बारे में जो अब चकाचौंध से दूर जीवन बसर कर रहे हैं।

किरण करमरकर

‘कहानी घर घर’ की में ओम का किरदार निभाने वाले किरण को कौन नहीं जानता। एक समय पर वो टीवी का सबसे फेमस चेहरा थे। इस शो में साक्षी तंवर ने उनके पत्नी पार्वती का रोल निभाया था। इस शो से उन्हें घर घर पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई और टीवी शो भी किए। किरण आखिरी बार साल 2017 में रुद्रम में नजर आए थे और अब वो इंड्स्ट्री से काफी लंबे समय से दूर हैं।

पूनम नरुला

90 के दशक में टीवी पर बहुत से शो आए जिसका हिस्सा बनीं पुनम नरुला। पुनम सबसे पहले शो ‘इतिहास’ के जरिए घर-घर फेमस हो गईं। इसके बाद पूनम कसौटी जिंदगी की, कुटुम्ब, कहीं किसी रोज और शरारत में नजर आईं। इन सभी शो में पूनम ने काफी खास रोल निभाए थे। ‘शरारत’ सीरियल में वो श्रृति सेठ की मां के रोल में नजर आईं थीं और उनके परी वाले रोल को लोग काफी पसंद भी किए थे। इसके बाद 2005 में पूनम आखिरी बार रिएलिटी शो नच बलिए सीजन 1 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं थीं। अब पूनम लाइमलाइट और ग्लैमर से दूर अपना जीवन बिता रही हैं।

सीजेन खान

छोटे पर्दे के अनुराग बसु को कोई कैसे भूल सकता है। टीवी जगत में अनुराग-प्रेरणा की प्रेम कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। कसौटी जिंदगी की में सीजेन खान अनुराग बासु के रोल में नजर आए थे। उनके किरदार ने लोगों के दिलों पर राज किया था। सीजेन ने इसके बाद क्या हादसा क्या हकीकत, पिया के घर जाना है, एक लड़की अंजानी सी और सीता और गीता जैसे शो में काम किया था। सीता और गीता 2009 में प्रसारित हुआ था और आखिरी बार सीजेन छोटे पर्दे पर तभी दिखाई दिए थे। आज जहां उनकी को-स्टार श्वेता तिवारी फैंस के बीच चर्चा में बनीं रहती हैं तो वहीं सीजेन इस लाइमलाइट से दूर अपना जीवन बिता रहे हैं।

श्वेता कावत्रा

श्वेता को सबसे ज्यादा फेम मिला शो ‘कहानी घर घर की’ में। उस सीरियल में श्वेता पल्लवी के रोल में थी और उनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया था। इसके अलावा उन्होंने कुमकुम शो में निवेदिता मित्तल का भी किरदार निभाया था। इसके अलावा श्वेता सीआईडी, बालवीर जैसे कई शो में भी काम कर चुकी हैं। इक्यावन शो के लिए श्वेता को अप्रोच किया गया था।

रीवा बब्बर

रीवा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में दामिनी वीरानी के किरदार में नजर आईं थीं। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। रीवा सबसे पहले शो क्यों है प्यार में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने निकिता का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो बेइंतहा और राम मिलाए जोड़ी में भी नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार रीवा बब्बर सूर्य पूत्र कर्ण मे नजर आईं थीं। इसके अलावा वो फिल्म पैड मैन फिल्म में भी नजर आईं थीं।

Back to top button