समाचार

RSS के मुरीद हुए विराट कोहली, बोले सेवा भारती और ABVP ने पूरे साल अद्भूत काम किया है

भारत में कोरोना महामारी अब बेहिसाब और बेलगाम होती जा रही है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और मरीजों की संख्या अब 1 लाख के पार पहुँच चुकी है। ऐसे में, कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए देशव्यापी लॉकडाउन घोषित है। यह देश में चौथे चरण का लॉकडाउन है, जो 31 मई तक लागू रहेगा।

देश के इस विकट परिस्थिति में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) से जुड़ी संगठन ‘सेवा भारती’ लगातार गरीबों और मजदूरों को सेवा पहुँचा रही है। अब इसकी तारीफ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने की है। हाल ही में विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सेवा भारती के लगातार मदद के प्रयासों की तारीफ कर रहे हैं।

विराट कोहली ने की RSS की तारीफ

कोहली का ये वीडियो मात्रा 42 सेकंड का है। इस वीडियो में उन्होंने कहा, हैलो दोस्तों, आपका दिन शुभ हो। मुझे आशा है कि आप सभी लोग स्वस्थ होंगे। मैं दिल्ली सेवा भारती को बधाई देना चाहता हूँ, जिसने पूरे साल अद्भूत काम किया है। कप्तान कोहली कहते हैं कि अब सेवा भारती ने दिल्ली के स्कूलों में अपनी सेवाएं देने का निश्चय किया है। इन स्कूलों में जाकर सेवा भारती अपनी सेवा ड्राइव चलाएंगे और दूसरों की सहायता करेंगे। कोहली ने कहा कि इस समय आप दिल से सेवा करें। उन्होंने कहा कि अगर करने के लिए कोई चीज सबसे अच्छी है, तो वो है दूसरों की सेवा और मदद। कोहली ने वीडियो के अंत में कहा कि मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। कोहली ने सेवा भारती को संबोधित करते हुए कहा कि आपके द्वारा किए जा रहे नेक कार्यों को देखते हुए भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें।

जनसेवा कर रही है RSS

बता दें कि आरएसएस दिल्ली में बहुत अच्छा काम कर रही है। कोविड19 के इस दौर में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ लगातार जनसेवा में जुटी हुई है। गौरतलब हो कि सेवा भारती दिल्ली में लगातार गरीबों और मजदूरों को खाना खिलाने का काम कर रही है। सिर्फ दिल्ली में सेवा भारती के 5 हजार कार्यकर्ता लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सेवा भारती ने बताया कि अभी हर रोज 75 हजार फूड पैकेट्स बांटे जा रहे हैं और अगर कोई गंभीर परिस्थिति बनती है, तो इसे बढ़ाकर 1.5 लाख कर दिया जाएगा।

दिल्ली के 45 रसोईघर में खाना बना रही है सेवा भारती

इस समय पूरी दिल्ली में सेवा भारती के 45 किचन में खाना बनाया जा रहा है। साथ ही खाना बनाने या फूड पैकेट्स बांटने के दौरान सरकार के द्वारा बताए गए सभी नियमों का पालन भी कर रही है । सेवा भारती ने कार्यकर्ताओं के लिए नियम बनाया है कि एक स्थानीय बुजुर्ग की भोजन से लेकर दवा तक की पूरी जिम्मेदारी उठानी है। आरएसएस की संगठन सेवा भारती इस समय गौ माताओं का भी पूरा ध्यान रख रही है। साथ ही संघ द्वारा दूसरे  आवारा पशुओं के लिए भी खाने पीने का इंतजाम किया जा रहा है।

लोगों की मदद कर रही है सेवा भारती

गौरतलब हो कि पिछले दिनों पश्चिमी दिल्ली के हस्तसाल नगर में जोमी चर्च से जुड़े 50 परिवार राशन के लिए काफी परेशान थे। मालूम हो कि जोमी चर्च में अधिकतर लोग नॉर्थ-ईस्ट के रहने वाले हैं और पिछले कई सालों से दिल्ली में निवास कर रहे हैं। राशन की किल्लत की खबर मिलते ही सेवा भारती जरूरतमंदों के यहां पहुँची और वहां उन्हें राशन व अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध कराई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संघ देश भर के 67 हजार से अधिक स्थानों पर इस समय राहत कार्य चला रही है, जबकि इस राहत कार्य में तकरीबन 3 लाख 42 हजार कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं। गौरतलब हो कि सेवा भारती अब तक 50 लाख 48 हजार परिवारों को फूड और राशन पैकेट्स उपलब्ध करा चुकी है। आरएसएस की इतनी व्यापक पहुँच इस बात का स्पष्ट संकेत देता है कि उसकी पहुँच दूर दराज गावों तक है।

Back to top button