स्वास्थ्य

बेहद ही जरूरी होता है दोपहर का भोजन, जानें कब और कितनी मात्रा में करें भोजन (Dopahar Ka Bhojan)

कई लोगों के मन में ये दुविधा अक्सर रहती है कि दोपहर का भोजन (Dopahar Ka Bhojan) कब और कितना करें? अगर आप भी इसी दुविधा में रहते हैं। तो ये लेख पढ़ने के बाद आपकी ये दुविधा खत्म हो जाएगी। इस लेख के माध्यम से हम आपको दोपहर का भोजन कब और कितना करे इससे जुड़ी तमाम जानकारी देने जा रहे हैं। साथ में ये भी बताने जा रहे हैं कि दोपहर के भोजन में क्या चीजे खाना सही होते हैं और किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

दोपहर का भोजन (Dopahar Ka Bhojan)

लोग दिन में तीन बार भोजन करते हैं। जो कि सुबह के समय, दोपहर के समय और रात के समय किया जाता है। अधिकतर लोगों को सुबह और रात के भोजन में क्या खाना चाहिए और ये भोजन कितने बजे तक करना चाहिए। इसकी जानकारी अच्छे से होती है। लेकिन दोपहर के भोजन पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और कई लोग तो दोपहर का भोजन (Dopahar Ka Bhojan) करते भी नहीं हैं।

dopahar ka bhojan

दोपहर का भोजन कब और कितना करना चाहिए इसके बारे में कम लोगों को ही जानकारी होती है। जबकि कई लोगों को समझ ही नहीं आता कि वो दोपहर में क्या खाएं और कितना खाएं। दरअसल जिस तरह से सुबह और रात का भोजन शरीर के लिए जरूरी माना जाता है। उसी प्रकार से दोपहर का भोजन भी बेहद जरूरी होता है। इसलिए दोपहर का भोजन नहीं करने की गलती आप न करें और रोज दोपहर में भोजन (Dopahar Ka Bhojan) किया करें।

दोपहर का भोजन कब करें और कितना करें

भोजन इंसान के लिए बेहद ही जरूरी होता है और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए खाना बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। दोपहर का भोजन ना करने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। इसलिए रोज दोपहर को खाना जरूर खाएं। दोपहर का भोजन 12 बजे के बाद और 2 बजे से पहले किया जाता है। अगर आप सुबह जल्दी नाश्ता करते हैं तो ये भोजन आप 12 बजे खाएं। वहीं जो लोग नाश्ता 10 बजे तक करते हैं वो लोग 2 बजे तक दोपहर का भोजन कर लें। याद रहे कि हमेशा 2 बजे से पहले ही दोपहर का भोजन करें और कभी भी इसे खाने में देरी ना करें।

dopahar ka bhojan

कितनी मात्रा में खाएं Dopahar Ka Bhojan

दोपहर का भोजन (Dopahar Ka Bhojan) कब करें ये जानने के बाद आपके मन ये सवाल उठ रहा होगा की दोपहर का भोजन कितनी मात्रा में करना चाहिए। दोपहर का भोजन अधिक भारी नहीं होना चाहिए। क्योंकि जो लोग दोपहर के समय ज्यादा भारी चीजें खाते हैं। उनमें आलस आ जाता है और उनका दिमाग काम पर नहीं लग पाता है। इसलिए दोपहर का भोजन हल्का ही होना चाहिए।

खाने की मात्रा

  • अगर आपको रोटी पसंद है तो आप दोपहर के समय तीन रोटी खा सकते हैं। रोटी के साथ आप आधी कटोरी दाल और सब्जी ले सकते हैं। .इसके अलावा दही को भी खाने में शामिल कर सकते हैं।
  • अगर आपको चावल पसंद हैं तो आप चावल दाल के साथ खा सकते हैं। साथ में सब्जी दही भी ले सकते हैं।
  • कई लोग एक साथ रोटी और चावल भी खाना पसंद करते हैं। अगर आपको भी ये दोनों चीजें पसंद हैं। तो आप दोपहर के समय खाने में एक कटोरी चावल, दो रोटी, दाल, सब्जी और दही शामिल कर सकते हैं।
  • दोपहर के समय आप इडली सांबर का भी सेवन कर सकते हैं।

dopahar ka bhojan

आप बस इस बात का ध्यान रखें की आपका खाना भारी ना हो। आप खाने में कई सारी चीजे शामिल कर सकते हैं। लेकिन हर चीज को थोड़ी मात्रा में ही लें। जैसे अगर आप इडली पसंद करते हैं। तो अपने भोजन में एक रोटी और दो इडली शामिल कर सकते हैं।

नाश्ते की तरह ना हो भारी

दोपहर का भोजन जरूरी होता है। लेकिन आप इस बात का ध्यान रखें कि ये भोजन नाश्ते की तरह भारी ना हो। दरअसल डॉक्टरों के अनुसार नाश्ता हमेशा पेट भरकर करना चाहिए। वहीं दोपहर का भोजन (Dopahar Ka Bhojan) नाश्ते जितना भारी नहीं होना चाहिए। आप जो भी नाश्ते में खाते हैं, दोपहर का भोजन उसका एक तिहाई होना चाहिए। इसी तरह से रात का भोजन दोपहर के भोजन से एक तिहाई कम खाएं।

क्यों जरूरी है दोपहर का भोजन

जो लोग दोपहर में खाना नहीं खाते हैं उनको जल्द ही थकान होने लग जाती है और शरीर में कमजोरी आ जाती है। अधिकतर लोग ऑफिस जाया करते हैं और ऐसे में शरीर को ऊर्जा की बेहद ही जरूरत होती। शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए दोपहर का भोजन सहायक होता है। इसलिए 12 से 2 बजे के बीच खाना जरूर खाना चाहिए और खाने में केवल हेल्दी चीजे ही होनी चाहिए।

dopahar ka bhojan

रखें इन बातों का ध्यान

  • कई सारे लोग खाना खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, जो कि सही नहीं होता है। हमेशा खाना खाने के कम से कम आधे घंटे बाद पानी को पीएं।
  • खाना खाने के बाद कभी भी ऊपर से जूस या दूध ना पीएं।
  • दोपहर में खाना (Dopahar Ka Bhojan) खाने के बाद बैठने या सोने की जगह थोड़ा जरूर चलें। ताकि खाना अच्छे से पच जाए।
  • कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने की आदत होती है। अगर आपको भी यहीं आदत है तो इसे बदल लें। क्योंकि खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से खाने में मौजूद तत्व शरीर को नहीं लग पाते हैं।
  • दोपहर के भोजन में पनीर और मास जैसी चीजें खाने से बचें। क्योंकि इन चीजों को पचने में समय लगता है।
  • अगर आप डाइट पर हैं तो दोपहर के समय सूप या जूस पी सकते हैं। बस इस चीज का ख्याल रखें की आप अपनी भूख को ना मारें।
  • दोपहर के खाने में हरी सब्जी को जरूर शामिल करें। सब्जी के अलावा सलाह भी जरूर खाएं।
  • गर्मी के मौसम में दोपहर का खाना खाने के बाद छाछ जरूरी पीया करें। ताकि गर्मी से शरीर की रक्षा हो सके।
  • हमेशा घर का ही खाना खाएं।

दोपहर का भोजन कब और कितना करें ये जानकारी इस लेख में पढ़ने के बाद आपके मन से सारी दुविधाएं दूर हो गई होंगी। साथ में आपको ये भी पता चल गया होगा की दोपहर के खाने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना उत्तम होता है।

यह भी पढ़े: पोषण आहार

Back to top button