स्वास्थ्य

क्या होता है पोषण आहार, आहार योजना और आहार चार्ट

पोषण आहार स्वस्थ के लिए बेहद ही जरूरी होता है। पोषण युक्त चीजें खाने से शरीर को जरूरी तत्व मिल जाते हैं और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसलिए अपनी डाइट में केवल पोषण आहार को ही शामिल करें और वही चीजें खाएं जो कि पोषण से युक्त हो। पोषण आहार के अंतर्गत कई सारी चीजें आती हैं। जिन्हें खाना शरीर के लिए उत्तम माना जाता है। कई लोग अपने लिए आहार योजना के तहत आहार चार्ट बनाते हैं और इस चार्ट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करते हैं।

पोषण आहार

किसी भी व्यक्ति के लिए आहार बेहद ही जरूरी होता है और आहार के बिना कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं रहा सकता है। इसलिए आप अपने आहार पर खासा ध्यान दें और केवल वही आहार खाएं जो ऊर्जा से भरें हों और आपके शरीर को ताकत प्रदान करें।

तीन प्रकार का होता है आहार

आहार मुख्यता तीन प्रकार का होता है जिनके नाम इस प्रकार हैं-

  • सात्विक आहार (Sattvic diet)
  • राजसिक आहार (Royal diet)
  • तामसिक आहार (Tamasic diet)

सात्विक आहार(Sattvic diet)

पोषण आहार

सात्विक आहार के अंदर वो भोजन आता है जिनका सेवन 3-4 घंटे के अंदर ही कर लिया जाता है, जैसे ताजे फल का जूस, हरी पत्तेदार सब्जियां और ताजा दूध। इस प्रकार का आहार खाने से शरीर को शक्ति और मन को शांति प्रदान होती है। ये आहार पोषण आहार माना जाता है। इस आहार को हर आयु के लोग खा सकते हैं।

राजसिक आहार (Royal diet)

आहार चार्ट

राजसिक आहार उन लोगों के लिए उत्तम माना गया है जो कि गुस्से में रहते हैं और तनाव का शिकार हैं। इस आहार को खान से दिमाग को कार्य करने में मदद मिलती है और दिमाग स्वस्थ बना रहता है। इस प्रकार के आहार में  प्याज ,लहसुन ,चाय, कॉफी, चावल, दाल और तले जैसी चीजे शामिल होती है।

तामसिक आहार (Tamasic diet)

आहार चार्ट

तामसिक आहार के अंदर मांसाहारी ,बांसी खाना, अधिक मीठा, वसा युक्त आहार और तेल युक्त आहार आता है। ये आहार शरीर के लिए उत्तम नहीं माना जाता है और इस आहार को खाने से शरीर मोटा हो जाता है और आलसी बन जाता है।

पोषण आहार योजना

दुकान से जाकर खाने का सम्मान लाना, खाने को किस तरह से पोषक बनाया जाए, कम खर्चे में कैसे अच्छा खाने का सम्मान खरीदा जाए, कौन सी चीज घरवालों को खाने में दी जाए और इत्यादि तरह के खाने से जुड़े कार्य आहार योजना के तहत आते हैं।

हर घर में गृहणी ही ये तय करती है कि वो अपने परिवार के लोगों को क्या खाने में देगी। आहार योजना भी गृहणी द्वारा ही बनाई जाती है और इस योजना के तहत गृहणी ये तय करती है कि वो कौन सा खाना बनाएगी और कौन सा नहीं। आहार योजना के तहत ये देखा जाता है कि घर में जो खाना बनें वो पोषक हो। कई सारी महिला आहार चार्ट की मदद से आहार योजना तय करती हैं।

पोषण आहार चार्ट (Diet Chart)

आहार चार्ट की मदद से ये जानकारी मिलती है कि कौन सा आहार शरीर के लिए उत्तम होता है और किस आहार को कब खाना चाहिए। कई लोग केवल आहार चार्ट को ही फॉलो करते हैं। ताकि उनका शरीर एकदम फिट बना रहे। आहार चार्ट में खाने की चीजों संतुलन रखा जाता है और ये सुनिश्चत किया जाता है कि इसमें हर पोषक आहार को शामिल किया जाए। तो आइए जानते हैं आहार चार्ट में कौन-कौन सी चीजें होनी चाहिए।

बच्चों, युवाओं, महिलाओं, पुरुषों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग लोगों के लिए अलग आहार चार्ट तैयार किया जाता है। यानी आहार चार्ट लिंग और आयु के आधार पर बनाया जाता है।

बच्चों का आहार चार्ट (Diet Chart For Kids)

बच्चों के पोषण आहार चार्ट में उन चीजों को शामिल किया जाता है जो कि बच्चों के विकास के लिए जरूरी होती हैं। छोटे बच्चों को खाने में क्या देना चाहिए वो इस चार्ट में बताया जाता है। जैसे कि छोटे बच्चों के विकास के लिए दूध,फल, दाल, रोटी बेहद ही जरूरी होती हैं। हालांकि हर आयु के बच्चे के लिए अलग आहार चार्ट बनाया जाता है।

युवाओं का आहार चार्ट (Diet Chart For Youngsters)

युवाओं को ऊर्जा की काफी जरूरत होती है और इनके डाइट चार्ट में ऊर्जा से भरपूर चीजों को शामिल किया जाता है। युवाओं को चिकन, मछली, घी, दूध, फल, सब्जी, अंडा, दाल, चावल और इत्यादि चीजों की बेहद ही जरूरत होती है और इनके आहार चार्ट में ये सब चीजे शामिल की जाती हैं।

महिला और पुरुषों का आहार चार्ट

महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा ताकत की जरूरत होती है। इसलिए महिलाओं के डाइट चार्ट में उन चीजों को अधिक शामिल किया जाता है जो कि हड्डियों के लिए उत्तम होती है और खून अधिक बनाती हैं। वहीं पुरुषों के आहार चार्ट में ऊर्जा से भरी चीजें शामिल की जाती है, जैसे मछली, चिकन और इत्यादि।

गर्भवती महिला का आहार चार्ट (Pregnant woman’s Diet chart)

गर्भवती महिला का पोषण आहार चार्ट अलग होता है और गर्भवती महिला के आहार चार्ट में दूध, दही, घी, फल, नारियल पानी, दाल और आयरन युक्त चीजे जरूरी शामिल की जाती है।

बुजुर्ग लोगों का आहार चार्ट (Diet Chart For Elderly Person)

आहार चार्ट

बुजुर्ग लोगों का आहार चार्ट बनाते समय उसमें कम नमक, कम चीनी, संतुलित खाना शामिल किया जाता है। साथ में ही वो चीजे जोड़ी जाती हैं जो कि उनकी हड्डियों को मजबूत प्रदान करें।

पोषण आहार

आहार चार्ट के तहत केवल पोषक आहार ही शामिल किया जाता और साथ में ये भी बताया जाता है कि किस चीज को कितनी मात्रा में खाना चाहिए। जो लोग आहार चार्ट को फोलो करते हैं। उनके शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और शरीर को हर पोषक तत्व भी मिल जाता है। इसलिए आप भी आहार चार्ट का पालन करें और केवल उन्हीं चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें जो आपके लिए जरूरी हैं।

कई महिलाएं तो अपने घर की पोषण आहार योजना बनाते समय घर के हर सदस्य के लिए अलग आहार चार्ट तैयार करती है। ताकि घर के हर सदस्य को उनकी आयु के हिसाब से पोषक आहार मिल सके। इसलिए आप भी अपने घर के हर व्यक्ति का अलग से आहार चार्ट बना सकते हैं। आहार चार्ट बनाना बेहद ही सरल है।

यह भी पढ़े: Chia seeds in hindi

Back to top button