बॉलीवुड

महाभारत की द्रौपदी ने असल जिंदगी में तीन बार की थी आत्महत्या की कोशिश, पति को तलाक देकर थामा इनका हाथ

अगर रुपा गांगुली के जीवन में दिब्येंदु नहीं आए होते तो शायद उनका जिंदा रहना मुश्किल होता

महाभारत की कहानी में ऐसे कई किस्से हैं जिन्हें महाभारत युद्ध के लिए जिम्मेदार बताया जाता है। उनमें से एक कहानी को इस पूरी गाथा का केंद्र बताया जाता है और वो है द्रौपदी का चीरहरण। माना जाता है कि द्रौपदी का भरीसभा में अगर चीरहरण नहीं हुआ होता तो महाभारत का इतना भीषणा युद्ध नहीं होता। भरीसभा में अपमान के बाद द्रौपदी अवसाद में चली गई थी और उसने कौरवों के वंश का नाश करने की प्रतिज्ञा ले ली थी। कुछ ऐसे ही जीवन को द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रुपा गांगुली ने भी जिया है। रुपा गांगुली के निजी जीवन में भी ऐसे ही उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा जिससे वो डिप्रेशन में रहने लगी थीं। उन्होंने अपमान के बदले युद्ध तो नहीं किया, लेकिन उन्होंने तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश की।

महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर घर घर फेमस हुई रुपा गांगुली की असल जिंदगी भी कुछ ऐसे ही कड़वाहटों से भरी है। रुपा को टीवी से बहुत फेम मिला, लेकिन उनका वैवाहिक जीवन शांति से नहीं बिता। रुपा ने 1992 में ध्रुबो मुखर्जी से शादी की और सब छोड़-छाड़ कलकत्ता चली आईं। हालांकि उन्हें अपने पति के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनकी मानसिक स्थिति ऐसी हो गई थी कि उन्होंने एक बार नहीं बल्कि तीन बार अपनी जान लेने की कोशिश की थी।

एक इंटरव्यू में रुपा ने अपनी निजी जीवन के बारे में ये बाते बताई थीं। उन्होंने अपने पति से रिश्ते टूटने और आत्महत्या की वजह का जिक्र किया। रुपा ने कहा, मैं शादी के बाद अपना आत्मविश्वास खो चुकी थी। मैं पूरी तरह बिखर चुकी थी। उन्होंने कहा कि उनके और धुब्रो के बीच शादी के बाद बहुत अनबन रहने लगी थी। शादी के बाद उनकी एक अभिनेत्री के तौर पर पहचान भी खत्म होने लगी थी। रुपा का कहना था कि इसमें उनकी क्या गलती है कि वो एक ऐसे पेशे से संबंध रखती हैं जो ग्लैमरस दिखता है। उन्होंने कहा था क्या मैं ऐसा कुछ कर सकती हूं कि मैं रुपा गांगुली नहीं रहूं।

रुपा का कहना था कि धुब्रो उनके करियर को लेकर उन्हें परेशान करते रहते थे। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी एक सेलिब्रिटी की तरह अपने पति से बर्ताव नहीं किया। मैं अपने घर मैं बिल्कुल वैसे ही रहती थी जैसे एक लड़की शादी के बाद रहती है।मैं अपने पति को खुश रखने की कोशिश में जुटी रहती थी। शादी हमेशा से ही मेरे लिए पहली प्राथमिकता रही है। मैंने धुब्रो के साथ घर बसाने के लिए अपना करियर तक छोड़ दिया था।

रुपा ने कहा कि मैं कभी घर में सेलब्रिटी की तरह नहीं रही थी। मैंने बहुत कोशिश की की इस रिश्ते को संभाल संकू, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैंने घर पर झाड़ू पोछा किया, बर्तन साफ किया, सब कुछ किया, लेकिन कई कोशिशों के बाद भी मेरा जीवन मुश्किल ही बनाया जा रहा था। रुपा ने बताया कि घर पर ऐसा लगता था कि जीवन कितन मुश्किल है और इसलिए उन्होंने आत्महत्या करने का प्रयास किया।

रुपा ने बताया कि उन्होंने एक नहीं बल्कि तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश की। पहली बार उन्होंने तब कोशिश की थी जब उनके बेटे का जन्म हुआ था। और दो बार उसके जन्म के बाद भी मरने का प्रयास किया था। रुपा ने बताया था कि उन्होंने नींद की काफी सारी गोलियां खाई थी, लेकिन हर बार वो बच गईं। इसके पीछे एक बड़ी वजह थी और वो वजह थी उनके जीवन में नए प्यार की शुरुआत होना बाकी था।

रुपा अपने जीवन के उलझे रास्तों पर चली जा रही थी तभी उनके जीवन में सिंगर दिब्येंदु आ गए। दिब्येंदु उन्हें संगीत सिखाने आते थे और धीरे धीरे दोनों को प्यार हो गया। रुपा धुब्रो से तलाक लेकर मुंबई आ गई और अब दोनों लिव-इन मे रह रहे हैं। अपने रिश्ते के बारे में उन्होंने कहा था कि मैं जीवन में बिखर गई थी, लेकिन कहते हैं ना हर अंधेरी सुरंग के अंत में प्रकाश होता है वैसे ही दिब्येंदु मेरे जीवन में एक नया अर्थ लाए जिसको मैं एक समय खत्म करना चाहती थी। आज रुपा दिब्येंदु के साथ हैं और एक खुशहाल जीवन बिता रही हैं।

Back to top button