बॉलीवुड

रणबीर कपूर और आलिया जल्द इस शहर में लेंगे साथ फेरे, शादी की तारीख भी हुई पक्की

बॉलीवुड के दो बड़े स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया का यह सबसे चर्चित कपल है।  ये कहा जाना गलत नहीं होगा कि ये बी-टाउन का सबसे हॉट कपल भी है। इनके रिलेशनशिप की चर्चा पूरे इंडस्ट्री में रहती है। फैंस भी इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। यही वजह है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के शादी की चर्चा अक्सर इनके फैंस करते रहते हैं।

पिछले महीने ऐसी ही एक खबर आई कि दोनों अप्रैल के माह में एक दूसरे से शादी के बंधन में बंध जाएंगे।तो वहीं दूसरी तरफ एक खबर ये भी आई कि अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। फिर पैचअप की खबरें आईं और इन खबरों ने लोगों को खूब अट्रैक्ट किया है। लेकिन अब इस फेमस कपल को लेकर कुछ नई जानकारियां सामने आ रही हैं। दोंनो की शादी को लेकर भी कई बातें सामने आई हैं। तो आइए जानते हैं, इस कपल के बारे में क्या क्या नई खबर सामने आ रही हैं ।

रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन  कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते टाल दी गई है। और इस शादी को रिशेड्यूल किया गया है। ये मुंबई में दिसंबर के महीने में होनी तय हुई है। इनकी शादी को लेकर तैयारियां भी शुरू होने वाली हैं। और यह शादी दोनों की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के बाद होगी।

बता दें कि रणबीर और आलिया की शादी को उनके घर परिवार वाले मिलकर तय कर रहे हैं। दोनों की फैमिली मिलकर ये तय कर रही है कि  शादी दिसंबर के आखिरी सप्ताह में रखी जाए। रिपोर्ट्स का दावा  है कि पहले आलिया और रणबीर की शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली थी। लेकिन अब कपूर और भट्ट परिवार मिलकर ये निर्णय ले रहा है कि शादी मुंबई में ही रखी जाए।

खबरें तो ऐसी रही हैं कि आलिया और रणबीर के परिवार वालों ने तारीख भी तय कर ली है। माना जा रहा है कि शादी की रस्में 21 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। और ये आगे के 4 दिन तक चलेंगी। और 25 तारीख को रिसेप्शन रखा जाएगा। हालांकि इन तारीखों की पुष्टि अभी पक्के तौर पर नहीं हुई है। लेकिन संभावनाएं यही कह रही हैं कि शादी दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगी। लेकिन उनके फैंस को ऑफिसियल डेट का इंतजार रहेगा।

बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी की तारीखें कई बार आ चुकी हैं। कई बार तो सोशल मीडिया पर दोनों के शादी का कार्ड भी देखा गया है। इस वक्त देश कोरोना संकट से गुजर रहा है। ऐसे में सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। आलिया और रणबीर की बात करें तो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें ये बात सामने आई थी कि दोनों साथ रह रहे हैं। वीडियो में रणबीर और आलिया साथ देखे गए थे। इस वीडियो में रणबीर कपूर का डॉग भी दिखा था।

Back to top button