बॉलीवुड

तैमूर ने करीना को तोहफे में दिया ये खास नेकलेस, बेबो बोली – ‘तैमूर अली खान के हाथों से ..

कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। इसकी वजह से इन दिनों लोग अपना सारा समय अपने घर पर ही बिता रहे हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार्स की बात करें, तो वो भी घर में अपना समय बिताने को मजबूर हैं। इसी के चलते सभी स्टार्स आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। हमने पिछले दिनों बी टाउन के कई स्टार्स को देखा जो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। वे अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करके अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। तो आज हम जानेंगे कि बॉलीवुड की बेबो कहे जाने वाली करीना कपूर कैसे अपना समय  घर पर बिता रही हैं।

करीना कपूर इस समय अपना सारा समय पति सैफ और बेटे तैमूर को दे रही हैं। लॉकडाउन के दौर में हर कोई अपने लिए टाइम पास का जरिया ढूँढ रहा है। ऐसे में करीना कपूर भी अपने बेटे के साथ अपना समय बिता रही हैं। बता दें तैमूर आज के दौर में बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से हैं। तैमूर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। वे भले ही अभी छोटे हैं, लेकिन उन्हें सोशल मीडिया में ट्रेंड पर रहना अच्छे से आता है। इस लॉकडाउन में भी उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिससे वो फिर से सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। तो आइये जानते हैं तैमूर ने ऐसा क्या किया।

तैमूर की बात करें तो, इन दिनों वो कभी पापा सैफ के साथ पौधे लगाते हुए दिखते हैं, तो कभी ड्राइंग करने लग जाते हैं। अब उन्होंने अपनी मम्मी यानी करीना के लिए एक खूबसूरत नैकलेस बनाया है। और अपनी मां को गिफ्ट किया। तैमूर की इस कलाकारी को देखकर करीना बहुत खुश हैं।

इसकी जानकारी करीना कपूर ने खुद अपने इंस्टा एकाउंट से दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो एक नैकलेस पहनी हुई दिख रही हैं। और ये नेैकलेस कलरफूल पास्ता से बना है। .करीना ने अपने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है-‘पास्ता ला विस्ता. तैमूर अली खान के हाथों से बनी ज्वेलरी। #QuaranTimDiarie’

 

View this post on Instagram

 

Pasta la vista. Handmade Jewellery by Taimur Ali Khan #QuaranTimDiaries

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

यानी ये कलरफूल पास्ता नैकलेस तैमूर ने अपने हाथों से बनाकर करीना को गिफ्ट किया है। इस गिफ्ट से करीना बहुत खुश हैं। और उन्होंने इस खुशी को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जाहिर की है। करीना के इस तस्वीर पर उनके प्रशंसक जमकर लाइक कर रहे हैं। और खूब कमेंट  भी कर रहे हैं।

बता दें पिछले दिनों करीना और सैफ ने कोरोना से लड़ने के लिए यूनिसेफ, गिव इंडिया, इंटरनेशनल एसोशिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज जैसी ग्लोबल संस्थाओं को दान दिया था। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा, क्योंकि उन्होंने किसी भारतीय संस्था जैसे पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद नहीं दी।

Back to top button