बॉलीवुड

कंगना रनौत हुईं फ्रीडा काहलो की तरह तैयार, सादगी पर फिदा हुए जा रहे फैंस- देखें तस्वीरें

कंगना रनौत जो बॉलीवुड की क्वीन के नाम से मशहूर रही हैं और अब वे बॉलीवुड की पंगा क्वीन भी बन गई हैं, उनकी फिल्म पंगा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत कई तरह के स्टाइल में नजर आई हैं। इसी क्रम में उन्होंने ट्रेडिशनल कपड़ों पर स्टाइल का एक ऐसा तड़का लगाया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर हर कोई उन पर फिदा हुआ जा रहा है। इस स्टाइल पर लगाए गए ट्रेडिशनल स्टाइल के तड़के को कंगना रनौत ने सोशल मीडिया में खुद से शेयर किया है।

इस बार जो कंगना ने लुक अपनाया है, वह बिल्कुल नया है। इससे पहले कंगना रनौत को कभी भी ऐसे लुक में नहीं देखा गया है। स्टाइल तो इनकी पुरानी ही है, लेकिन इस पर जो तड़का कंगना ने लगाया है, उसकी हर तारीफ हो रही है। फ्रीडा काहलो के लुक को कंगना ने अपनाया है। फ्रीडा काहलो एक प्रख्यात कलाकार रही हैं। मेक्सिको की लोकप्रिय पेंटर के तौर पर वे जानी गई हैं। उन्होंने प्रकृति पर आधारित ज्यादा पेंटिंग्स बनाई हैं। साथ ही उन्होंने अपनी भी कई पेंटिंग्स बनाई है। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने इन्हीं के लुक को अपनाया है। अपने इस लुक में भी उन्होंने अपना एक तड़का लगा दिया है। सोशल मीडिया पर उनका यह लुक इस वक्त छा गया है।

सादगी वाली सुंदरता

किसी-न-किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली कंगना रनौत ने द ग्रेट फ्रीडा काहलो के लुक को कॉपी किया है। अपने इस लुक में कंगना ने अपने मेकअप को तो रॉ ही रखा है, लेकिन इसमें उन्होंने फूलों वाले हेयर बैंड को पहन लिया है। बेहद सादा सा दिख रहा सूट कंगना रनौत ने पहना है। इनका सलवार-सूट प्रिंटेड है। मेकअप बहुत ही साधारण है, लेकिन इसके बावजूद इनका रूप बेहद निखर कर सामने आ रहा है और सादगी में भी इनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।

फ्रीडा काहलो को जानें

जिस फ्रीडा काहलो के लुक को कंगना रनौत ने अपनाया है उनका, जन्म वर्ष 1907 में 6 जून को मेक्सिको में हुआ था। उनके पिता जर्मन थे, जबकि उनकी मां स्पेनिश थीं। उस वक्त भी उनकी कहानी बेहद मॉडर्न थी। वे अपने खास स्टाइल के लिए जानी जाती थीं। अपने चेहरे से वे बालों को नहीं हटाती थीं और यूनिब्रो को भी वैसे ही रखती थीं। इस तरह से वे फेमिनिज्म को दर्शाया करती थीं। कंगना ने जो लुक अपनाया है, उसमें उनका एटीट्यूड बहुत हद तक फ्रीडा काहलो से मिलता-जुलता नजर आ रहा है।

इन्होंने भी अपनाया था ये लुक

वैसे, यह पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड के किसी कलाकार ने फ्रीडा काहलो के लुक को अपनाया है। हैलोवीन के मौके पर इससे पहले एक बार सनी लियोनी को भी इस लुक में देखा जा चुका है। यही नहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी इस लुक को अपना चुकी हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की फिल्म पंगा रिलीज हो चुकी है, जिसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। कंगना की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में उनके साथ ऋचा चड्डा, जस्सी गिल और नीना गुप्ता की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। कंगना की इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D भी रिलीज हो गई है। अब देखना यह है कि इन दोनों में बाजी कौन मार ले जाता है?

Back to top button
?>