बॉलीवुड

बिपाशा बसु की शादी में पहुँचे थे उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड, देखें पूरा वेडिंग एलबम

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु लम्बे समय के बाद सुर्खियों में आई हैं। फिल्मो से दूर बिपाशा बसु अब अपनी शादीशुदा लाइफ में व्यस्त हैं। साल 2016 में बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से शादी की, जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ दिया, लेकिन उनके फैंस को आज भी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है। जी हां, बिपाशा बसु ने कुछ साल पहले ही इस लाइन को छोड़ दिया, लेकिन आज भी उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है और उन्हें लोग मिस करते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने करियर में ढेर सारी फिल्में की है, जिसमें उन्हें दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है, जिसकी वजह से लोग आज भी उनकी एक्टिंग को पसंद करते हैं। फिल्मो के अलावा बिपाशा बसु अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं, जिसकी वजह से भी उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। बता दें कि बिपाशा बसु की लाइफ बहुत ही ज्यादा दिलचस्प रही है और उनकी कोई भी लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं रही। उन्होंने अपने करियर में बहुत लोगों को डेट किया, लेकिन शादी अपने सबसे अच्छे दोस्त से की।

बिपाशा की शादी में पहुँचे थे उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बिपाशा बसु की शादी में फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा था, जिसमें उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड डिनो मारियो भी शामिल थे। डिनो मारियो को बिपाशा बसु ने लम्बे समय तक डेट किया था,

जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे। ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच बहुत ही अच्छा रिश्ता था, जिसकी वजह से बिपाशा बसु ने उन्हें अपनी शादी में बुलाया था और फिर दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

डिनो मारियो के बाद जॉन अब्राहम की हुई थी एंट्री

बिपाशा बसु ने अपने करियर में जिसे भी डेट किया उसे खुलकर डेट किया और मीडिया के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार भी करती थी। इसी कड़ी में उनका अफेयर जॉन अब्राहम के साथ 7 सालो तक चला था, जिसके बाद दोनों की शादी की खबरें बि उड़ी थी, लेकिन फिर आपसी विवाद की वजह से दोनों ने अलग हो गए और फिर दोनों ने एक दूसरे से बात भी करनी बन्द कर दी। बता दें कि जॉन अब्राहम को लेकर बिपाशा बसु बहुत ही ज्यादा सीरियस थी, ऐसे में उनसे ब्रेकअप के बाद वे टूट गईं थी।

2016 में की करण सिंह ग्रोवर से शादी

एक दूसरे को अच्छे से समझने के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली। करण सिंह ग्रोवर की ये तीसरी शादी थी। उन्होंने बिपाशा बसु के लिए जेनिफर का हाथ छोड़ा था और अब वे बिपाशा बसु के साथ खुश हैं। बता दें कि दोनों पहले बहुत अच्छे दोस्त थे, लेकिन फिर दोनों में प्यार हुआ और अब दोनों हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं। हालांकि दोनों मीडिया के सामने बहुत कम आते हैं, लेकिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। कुल मिलाकर अब दोनों को अपना जीवनसाथी मिल गया है, जिसके सहारे पूरी लाइफ बिताने की कसमें खाई है।

Back to top button