बॉलीवुड

तो क्या टूट गया टाइगर-दिशा का रिलेशन, सामने आई ये बड़ी वजह

बॉलीवुड की गुपचुप तरीके से चलने वाली लव स्टोरी काफी फेमस होती है। भले ही वो सामने न आए लेकिन वो बखूबी सोशल साइट्स पर  चर्चा में रहती है। ऐसे ही एक लव स्टोरी दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ की है। भले ही उन्होंने कभी खुलकर अपने रिश्ते का इजहार न किया हो। लेकिन टाइम टाइम पर आने वाली तस्वीरें काफी कुछ संकेत दे देती हैं। और सारी कहानी बयां भी करती हैं। माना जाता है कि दोनों एक दूसरे के बहुत ही करीब हैं। और डेट भी करते हैं। ये बात सिर्फ टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी तक ही सीमित नहीं है। टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ भी इस बात की बिना नाम लिए पुष्टि कर चुके हैं।

ये माना जाता है कि दोनों के रिश्ते में हमेशा दिशा पटानी डॉमिनेंट रहती हैं। और उनके रिश्ते में सिर्फ दिशा की ही चलती है। रिपोर्टों का ये दावा है कि दिशा एक पोसेसिव गर्लफ्रेंड हैं। वे टाइगर पर अपना हक जमा के रखती हैं। कहा ये भी जाता है कि दिशा को कभी भी ये बात नहीं पसंद कि टाइगर किसी और लड़की के करीब आएं। चाहे ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन। हर प्यार के रिश्ते में कुछ नियम कानून होते हैं। यहां भी वैसा ही कुछ है। दोनों के रिश्ते में दिशा पटानी साफ साफ ये नियम बनाया है कि टाइगर किसी लड़की के साथ इंटीमेंट सीक्वेंस नहीं करेंगे और ना ही वे कभी किसींग सीन करेंगे।

और ये बात सच भी है कि टाइगर कभी किसी फिल्म में इंटीमेंट सीन करते हुए नजर नहीं आए हैं। और इसके पीछे का कारण दिशा पटानी के बनाए हुए नियम ही बताए जाते  हैं। हालांकि अब दोनों के रिश्ते मे कुछ नया होने वाला है। क्योंकि दिशा पटानी ने अपने बनाए नियम को तोड़ दिया है। उनकी आने वाली फिल्म मलंग है। इसमें वो आदित्य रॉय कपूर के साथ लीड रोल में है। इस फिल्म के कई पोस्टर और ट्रेलर आ चुके हैं। जिसमें दिशा पटानी और आदित्य राय कपूर को स्मूच करते हुए देखा जा सकता है, और कुछ पोस्टर में इंटीमेट सीन भी नजर आ रहे हैं। इसका मतलब है कि दिशा ने अपने ही बनाए नियम को अमल नहीं किया है। अब आगे देखना होगा कि इसका दोनों के रिश्ते पर क्या फर्क पड़ता है। और आगे क्या होता है ये आने वाला वक्त ही बताएगा।

बात करें दिशा पटानी और आदित्य राय कपूर के आने वाली फिल्म मलंग की तो इसका ट्रेलर रीलीज किया जा चुका है। ट्रेलर से तो फिल्म के दमदार होने का अंदाजा लगाया जा  रहा है। बता दें कि दिशा और आदित्य लीड रोल में हैं तो नेगेटिव रोल में इसमें अनिल कपूर हैं। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। और यह फिल्म 7 फरवरी को पर्दे पर उतरेगी। बता दें कि ये फिल्म दिशा पटानी के लिए 2020 की पहली फिल्म होगी। उनकी बॉलीवुड में डेब्यू एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी से हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवार्ड भी मिले। आईफा का बेस्ट फिल्म डेब्यू अवार्ड भी इसमें शामिल है।

Back to top button