राशिफल

Rashifal: इन 6 राशि के जातकों लिए लाभकारी रहेगा आज का दिन, अवसरों का उठाएंगे पूर्ण लाभ

हम आपको शनिवार 11 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 January 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके घर परिवार में सुख शांति रहेगी। धनार्जन होगा। आज परिवार के साथ थोड़ा क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आज विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं सभी कार्य समय के दौरान जल्दी पूर्ण होंगे। आप अपने बिजनेस से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अत: आपको सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकते हैं। यदि आप किसी को सच्चे मन से प्रेम करते हैं तो आप अपने प्रेमी को इस समय के दौरान प्रेम प्रस्ताव दे सकते हैं। आप में से कुछ वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। अपने इस्तेमाल किए गए शब्दों के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं। आपको शांति से दिन बिताने की कोशिश करनी चाहिए। घर के बड़ों को नजर अंदाज न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन करियर के लिहाज से सामान्य रहेगा। परिवार में नई ऊर्जा पैदा होगी। किसी भी वाहन के खराब होने से परेशान हो सकते हैं। हनुमान जी की आरती करने से पहले से चली आ रही सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। किए गए वादों को निभाएं और दूसरों पर विश्वास करें। मनमाफि‍क कार्य पूर्ण होने से हर्ष होगा। जमीन जायदाद को लेकर समय अनुकूल है। काम या अपने व्यवसाय के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से काफी प्रभावित रहेंगे। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज खरीद सकते हैं। इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे। कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्‍त होगी। किसी रचनात्‍मक कार्य की तरफ प्रवृत्‍त होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक है, जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। आज काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने दोनों में लाभ होगा। ईश्वर के प्रति श्रद्धा में वृद्धि होगी एवं धार्मिक कार्यों के प्रति झुकाव रहेगा। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो यह आपके लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। अपने दुश्मनों से पराजित और परेशान महसूस कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपको राजकीय सम्मान दिलवाएगा। तनाव के चलते घर का माहौल न बिगडने दें। किसी फंक्शन में जाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। कई सारी परेशानियों का हल आप सुलझा लेंगे। खर्चे पर नियंत्रण रखें‌‌। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे‌‌। आप कुछ भी बोलने से पहले एक बार जरूर सोच लें‌‌। आपके नकारात्मक विचार आपके लिए समस्याएँ पैदा कर सकते हैं इसलिए सावधान रहना चाहिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कोई बड़ा फैसला न लें। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। लव पार्टनर के साथ घूमने का प्लान पोस्टपोंड हो सकता है, जिसके चलते वो नाराज भी हो सकता है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। भाग्य का आंशिक सहयोग रहेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं‌‌। अपनी मेहनत के फल से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे‌‌। वाहन या घर खरीदने के लिए यह सबसे उत्तम समय है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके कार्य में प्रगति होगी। पैतृक सम्पत्ति का लाभ होगा। आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत दे रहा है। आपके आत्मविश्वास में इजाफा देखने को मिलेगा व दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा। कामकाज में या तो मन कम लगेगा या रुकावटें आ सकती हैं‌‌। लेन-देन में सावधानी रखें‌‌। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे और आप जब चाहें तब अपने साथी का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। यात्रा की संभावना रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अपने काम से विचलित महसूस कर सकते हैं। आप कुछ नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं‌‌। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। अगर आप अपनी लाइफ में अकेले हैं तो जल्द ही किसी के प्यार में पड़ सकते हैं। आपको अपने कामों में रुचि पहले से अधिक बढ़ेगी। परिवार के लोगों से संबंधों में सुधार हो सकता है‌‌। जरूरी काम निपट जाएंगे‌‌।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज थोड़ी-सी कोशिश से आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है‌‌। आज जिस भी क्षेत्र में काम करेंगे उसमें सफलता निश्चित होगी लेकिन इस सफलता को हासिल करने के लिए बहुत संर्घष करना पड़ेगा। नौकरी और बिजनेस संबंधित मामले निपटाने के लिए दिन अच्छा है‌‌। आप एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं। आपके सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। अगर आज आप कहीं यात्रा के लिए जाने वाले हैं तो आपको कोई अच्छा साथी मिलने की संभावना है। नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग है। लापरवाही से किया गया काम आपको किसी मुश्किल में डाल सकता है। बहुत सारी गतिविधियां संपन्न हो सकती हैं और यात्रा भी लाभदायक होगी। आपको अपनी सेहत को ठीक करने के लिए दवाओं पर खर्च करना होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पार्टनर को निराश कर सकते हैं। परिवार में बुजुर्गों का ध्यान रखें। कुछ दोस्तों के साथ यात्रा के लिए जो सकते हैं। किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है‌‌। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा रहेगा‌‌। आप अपने साथियों को फायदा पहुंचाने और उनको प्रभावित करने के अवसरों का पूर्ण लाभ उठाएंगे।

आपने Rashifal 11 January 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 January 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 January 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस बार 15 जनवरी को है मकर संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त और राशियों पर क्या होगा इसका असर

Back to top button