दिलचस्प

धोनी के संन्यास पर रवि शास्त्री का बड़ा खुलासा, कहा- ‘अब वे कभी भी…’

विश्व कप के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की चर्चा तेज़ी से है। हर कोई इसी सवाल का जवाब चाहता है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी टीम में वापसी करेंगे या फिर वे अब संन्यास ले लेंगे? महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट करियर से काफी पहले ही संन्यास ले लिया है, ऐसे में अब वनडे और टी-20 को लेकर भी बड़ी बात कही जा रही है। इस पूरे मसले पर रवि शास्त्री के बयान ने बवाल खड़ा कर दिया है। जी हां, रवि शास्त्री ने धोनी के करियर को लेकर इशारों में ही बात कह डाली है।

महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद ही क्रिकेट के मैदान में नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में उनके संन्यास पर हलचलें तेज़ हैं। इस दौरान हर कोई बस यही जानना चाहता है कि उनका निर्णय क्या है? इतना ही नहीं, लोगों की नजरें इस बात पर भी टिकी हुई हैं कि क्या धोनी टी-20 विश्व कप में खेलेंगे या नहीं? इन तमाम सवालों के बीच रवि शास्त्री ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है और उनके बयान के बाद हलचलें तेज़ हो चुकी है।

रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान


महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर रवि शास्त्री ने कहा कि अगर वे आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी वापसी तय मानी जाएगी, लेकिन फिलहाल वनडे को लेकर संशय बरकरार है। मतलब साफ है कि महेंद्र सिंह धोनी बहुत ही जल्द वनडे में संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। शास्त्री ने आगे कहा कि धोनी कभी भी किसी को थोपते नहीं है और वे अक्सर अपने प्रदर्शन पर फोकस करते हैं। कुल मिलाकर अब धोनी का आईपीएल प्रदर्शन ही सारा मसला टिका हुआ है।

तो क्या अब वनडे नहीं खेलेंगे धोनी?

रवि शास्त्री ने भले ही कुछ भी साफ नहीं कहा हो, लेकिन उनकी बातों से यही प्रतीत हो रहा है कि धोनी की वनडे में वापसी तय नहीं है, ऐसे में उनके पास अब बस टी-20 का विकल्प बचा हुआ है और इसका प्रूफ भी उन्हें आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके देना होगा। मतलब साफ है कि धोनी का करियर अब आईपीएल पर ही टिका हुआ है, जिसमें यदि उन्होंने प्रदर्शन किया तो उनकी वापसी तय है, लेकिन फिलहाल वनडे से उनके संन्यास की खबरें तेज़ी से वायरल हो रही है।

महान क्रिकेट हैं महेंद्र सिंह धोनी


भले ही अब महेंद्र सिंह धोनी को मैदान में नहीं देखा जा रहा हो, लेकिन उनके रिकॉर्ड आज भी भारतीय क्रिकेट टीम की शोभा को बढ़ाते हैं। धोनी एक ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने इंडियन टीम को हर फॉर्मेट में ट्राफी दिलाई है। ऐसे में देश दुनिया में धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा तगड़ी है और उनके फैंस उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें हर कोई मैदान में देखना चाहता है। उम्मीद यही की जा सकती है कि वे बहुत जल्द टीम में वापसी करें, ताकि लोगों को एक बार फिर उनका प्रदर्शन देखने को मिले।

Back to top button