बॉलीवुड

भीड़ में शाहिद कपूर को देख आपा खोयी ये रेड साड़ी वाली महिला, वायरल हुई तस्वीरें

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कहे जाने वाले शाहिद कपूर को देख आज भी कई लड़कियों के दिल धड़कने लगते हैं। शाहिद कपूर की फैन फॉलोइंग पहले की तरह ही बरकरार है। फिल्म कबीर सिंह के बाद तो लोगों के बीच उनकी दिवानगी और भी ज्यादा बढ़ गई है। जी हां, कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर के न सिर्फ करियर को नई ऊर्जा मिली है, बल्कि उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त हो गई है। इसी बीच शाहिद कपूर एक बार फिर से अपने फैंस के बीच जा पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर तस्वीरें क्लिक करवाई।

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपने फैंस को कभी भी बिल्कुल नाराज नहीं करते हैं, ऐसे में जब वे फैंस के बीच होते हैं, तो उन्हें खुश किए बिना बिल्कुल भी नहीं जाते हैं। इसी कड़ी में अब जब वे फैंस के बीच पहुंचे तो लोगों ने उनके साथ सेल्फी खिंचवाने की दिलचस्पी दिखाई, तो उन्होने भी बिल्कुल मना नहीं किया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने फैंस के साथ बढ़ चढ़कर सेल्फी खिंचवाई और इसी मौके पर एक रेड साड़ी वाली महिला सोशल मीडिया पर छा गई, जो शाहिद को देखते ही उत्साहित हो गई।

शाहिद को देख उत्साहित हुई ये महिला

फैंस के बीच मौजूद शाहिद कपूर को देखते ही एक महिला बहुत ही ज्यादा उत्साहित हो गई। उस महिला ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है, जिसकी वजह से लोग उसे रेड साड़ी वाली महिला के नाम से बुला रहे हैं। दरअसल, महिला बहुत समय से शाहिद कपूर के साथ सेल्फी खिंचवाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन भीड़ में उसे जगह नहीं मिल पा रही थी, जिसके बाद उसने जैसे तैसे करके शाहिद कपूर के साथ सेल्फी ली। सेल्फी लेने के बाद रेड साड़ी वाली महिला खुशी से झूम उठी।

फैंस के साथ जमकर ली सेल्फी

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वे कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। खासकर जब वे उनके बीच होते हैं, तो उन्हें बहुत ज्यादा ही सम्मान देते हैं। इसी वजह से कई बार उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इन तस्वीरों में शाहिद कपूर बहुत ही ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं। बता दें कि शाहिद कपूर ने फैंस के बीच एक से बढ़कर एक पोज दिए, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई।

फिल्म जर्सी की शूटिंग में व्यस्त हैं शाहिद कपूर

चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को शाहिद कपूर ने बहुत ही सोच समझकर चूस किया है। शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि कबीर सिंह के बाद उन्हें वक्त लगा कि उन्हें कौन सी फिल्म करनी चाहिए, ऐसे में जब उन्होंने जर्सी की स्टोरी सुनी तो उन्हें लगा कि ये फिल्म उन्हीं के लिए ही बनी है और उन्होंने इसके लिए झट से हां कर दिया। बता दें कि ये फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज होगी।

Back to top button