बॉलीवुड

छोटी बहन के बर्थडे पर इमोशनल हुई जान्हवी कपूर, पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की बात

श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बिटिया खुशी अब 19 साल की हो गई हैं। खुशी कपूर के बॉलीवुड में डेब्यू का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही खुशी कपूर सोशल मीडिया पर मशहूर हो गई है। ऐसे में अब हर कोई चाहता है कि अब वे बॉलीवुड में कदम रख ले। खैर, हाल ही में उन्होंने अपना 19वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिली। इन्ही शुभकामनाओं में से एक उनकी बड़ी बहन जान्हवी कपूर का भी है, जोकि इस मौके पर इमोशनल होती हुई नज़र आई।

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी छोटी बहन को बर्थडे अनोखे अंदाज में विश किया। इस बर्थडे पर खुशी कपूर देश वापस नहीं लौट सकी, तो उनकी बहन ने उन्हें अनोखे अंदाज में विश किया और इस दौरान वे इमोशनल भी हो गई। बता दें कि जान्हवी कपूर ने खुशी के लिए एक वीडियो और कई तस्वीरें शेयर की। साथ ही एक खूबसूरत सा कैप्शन भी लिखा, जिसमें दोनों बहनों का प्यार साफ साफ दिखाई दे रहा है। इस कैप्शन में खुशी के लिए जान्हवी कपूर का प्यार भी उमड़ता हुआ नज़र आ रहा है।

जान्हवी कपूर ने किया बर्थडे विश

 

View this post on Instagram

 

I’m so proud of you. You’re my lifeline. Happy birthday I miss you so much ❤️❤️❤️❤️

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on


अपनी लाड़ली छोटी बहन को बर्थडे विश करते हुए जान्हवी कपूर ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मुझे तुम पर गर्व है और तुम्हें बहुत याद कर रही हूं। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि यार, तुम मेरी लाइफलाइन हो। तुम्हारे बिना मेरा कोई नहीं है। मतलब साफ है कि जान्हवी अपनी छोटी बहन से बहुत सारा प्यार करती हैं। इतना ही नहीं, वीडियो के आखिरी में जान्हवी कपूर खुशी के लिए हैप्पी बर्थडे गाती हुई भी नज़र आ रही हैं।

न्यूयॉर्क में हैं खुशी कपूर

बताते चलें कि इन दिनों खुशी कपूर न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं, जिसकी वजह से वे अपने बर्थडे पर अपनी फैमिली से दूर हैं। ऐसे में उनकी फैमिली उन्हें बहुत याद करती हुई नज़र आई। जान्हवी कपूर के इस पोस्ट पर खुशी ने भी बहुत प्यारा कमेंट किया। बता दें कि खुशी अभी सिर्फ 19 साल की हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। खुशी की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं।

जल्द कर सकती हैं डेब्यू

बड़ी बहन के नक्शे कदम पर चलते हुए खुशी कपूर भी बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू कर सकती हैं, लेकिन फिलहाल वे कब डेब्यू करेंगी, इसकी जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि खुशी कपूर को लेकर बीते दिनों खबर आई थी कि वे बहुत जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं, लेकिन इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। वहीं अगर बात करें जान्हवी कपूर की वे इन दिनो अपनी अपकमिंग मूवीज़ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसकी वजह से उन्हें भी अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड का समय नहीं मिल पाता।

Back to top button