दिलचस्प

Video: पहले कभी नहीं देखा होगा धोनी का ये अंदाज़, वायरल हुआ माही का नया लुक

वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से दो महीने के लिए दूरी बनाने का ऐलान किया, जिसकी वजह से वे इन दिनों वेस्टइंडीज में आयोजित सीरीज में नहीं नज़र आ रहे हैं। जी हां, वर्ल्ड कप से ही महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने फिलहाल के लिए क्रिकेट से दूरी बना ली। इसी सिलसिले में महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक अलग ही लुक में नज़र आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं, लेकिन इन दिनों वे सुर्खियों में छाए हुए हैं और इसके पीछे उनकी एक्टिविटी बताई जा रही है। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी पिछले दिनों कश्मीर में भारतीय सेना के साथ कठिन समय बिताया, जिसके बाद से ही वे लगातार सुर्खिया बटोर रहे हैं। इस कड़ी में महेंद्र सिंह धोनी को जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वे एक यूनिक लुक में नज़र आ रहा है। इतना ही नहीं, महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ धोनी का नया लुक

 

View this post on Instagram

 

Mahendra Singh Dhoni at Jaipur Airport earlier today. P.S. We simply cannot take our eyes off his CUTEST Smile!? . Video Courtesy : @times.jaipur #Dhoni #MSDhoni #TravelDiary

A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 (@msdhonifansofficial) on

महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है, जिसकी वजह से यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी ने अपने सिर पर काला कपड़ा बांधा हुआ है। साथ ही वे ग्रे कलर की स्वेटशर्ट पहने हुए दिख रहे हैं, जिसे उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि धोनी ने सेना के जवान की तरह सिर पर काला कपड़ा बांधा हुआ है, जिसको वजह से उनका लुक पहले की अपेक्षा काफी बदला हुआ नजर आया।

जयपुर में एड शूटिंग करने गए थे धोनी

 

View this post on Instagram

 

MS Dhoni’s day out yesterday in the Pink City Jaipur!? . . #Dhoni #MSDhoni #TeamIndia #TravelDiary

A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 (@msdhonifansofficial) on

महेंद्र सिंह धोनी ने कश्मीर में समय बिताने के बाद अपने काम पर लौट गए थे, जिसकी वजह से उन्हें एक विज्ञापन की शूटिंग करते हुए देखा गया। खैर, धोनी के फैंस तो अब यही चाहते हैं कि वे जल्दी से क्रिकेट के मैदान में दिखे। खबरों की माने की महेंद्र सिंह धोनी जयपुर में भी शूटिंग करने के लिए गए थे और वही से वापसी का यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। बता दें कि धोनी ने अभी तक कई विज्ञापनों में देखा जा चुका है।

लेह में बच्चों के साथ खेला था क्रिकेट

महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ कश्मीर में 15 दिन बिताकर वापस लौट आए थे। इस दौरान धोनी ने लेह में तिरंगा फहराया था और स्थानीय बच्चों के साथ मैदान में क्रिकेट भी खेलते हुए नज़र आये थे। बता दें कि। धोनी टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके हैं, जिसकी वजह से उन्होंने कश्मीर में ड्यूटी किया था। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि अब बे कब क्रिकेट के मैदान में उतरते हैं।

Back to top button