दिलचस्प

आर्मी की ड्यूटी से वापस घर लौटे धोनी, पापा को देख रोती हुई यूं लिपट गई जीवा

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके धोनी अपनी बटालियन के साथ ड्यूटी करके शुक्रवार को घर वापस आ गए हैं, जिन्हें देख उनकी छोटी बेटी जीवा के आंखों में आंसू आ गए। जी हां, धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम लिया, जिसकी वजह से वे जुलाई से ही ड्यूटी पर चले गए थे। जुलाई से ड्यूटी पर जाने के बाद धोनी का काम 15 अगस्त को पूरा हुआ, जिसके बाद अब वे घर वापस चुके हैं। इसी बीच अपने पापा को देख जीवा की आंखों में आए आंसू वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

भारत के पूर्व कप्तान धोनी अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद जब दिल्ली लौट रहे थे, तब उन्होंने एयरपोर्ट पर किसी आम नागरिक की तरह ही चेकिंग कराई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देख यूजर्स धोनी की सादगी की खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि धोनी को सादगी काफी पसंद है, जिसकी वजह से वे अक्सर इसी तरह ही नज़र आते हैं। इतना ही नहीं, धोनी कभी एयरपोर्ट पर जमीन पर लेटे हुए नज़र आते हैं, तो कभी बिना सिक्योरिटी के फैंस के साथ मस्ती करते हुए नज़र आते हैं।

पापा से लिपटी हुई नज़र आई जीवा

धोनी की लाड़ली जीवा को अक्सर दर्शक मैदान में मस्ती करते हुए देखते ही है, लेकिन इस बार उसकी जो तस्वीर सामने आई है, उसमें उसके आंखों में आंसू है। दरअसल, अपने पापा से दूर होने की वजह से जीवा उन्हें खूब मिस कर रही थी, जिसकी वजह से जब पापा को देखा तो उसकी आंखों में आंसू आ गए और वह उनसे लिपट गई। बता दें कि धोनी अपनी बेटी जीवा से बहुत प्यार करते हैं, जिसकी ढेर सारी तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।

धोनी ने लद्दाख में फहराया तिरंगा

जम्मू और कश्मीर से अलग थलग होने के बाद अब लद्दाख एक केंद्रशासित प्रदेश बन चुका है, जहां तिरंगा फहराने के लिए धोनी गए थे। जी हां, 15 अगस्त के दिन धोनी ने लद्दाख में तिरंगा फहराया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बता दें कि धोनी को लद्दाख में तिरंगा फहराते देख उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। साथ ही बता दें कि धोनी ने कश्मीर के उस इलाके में अपनी ड्यूटी पूरी की, जहां आतंकियों का खतरा हर पल रहता है।

दो महीने के ब्रेक पर हैं धोनी

वर्ल्ड कप के बाद जहां एक तरफ धोनी के संन्यास की खबरें वायरल हो रही थी, तो वहीं दूसरी तरफ माही ने दो महीने का ब्रेक लेकर सबको हैरान कर दिया। दरअसल, धोनी ने आर्मी के साथ वक्त बिताने के लिए क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जब साउथ अफ्रीका की टीम इंडिया आएगी, तब उसमें धोनी को जगह मिल सकती है, क्योंकि वे अभी संन्यास के मूड में बिल्कुल भी नहीं हैं।

Back to top button
?>