स्वास्थ्य

एलर्जी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएँ ये 6 घरेलू उपचार

अक्सर धूल, मिट्टी या प्रदूषण की वजह से हमारे शरीर में दाने या चकत्ते पड़ जाते हैं, जिसे आम शब्दों में हम एलर्जी कहते हैं। जी हां, एलर्जी किसी भी चीज़ से हो सकती है, फिर चाहे खानपान हो या फिर प्रदूषण। कई बार एलर्जी की कुछ प्रतिक्रियांए हमारे शरीर पर हमें दिखाई देने लगती हैं, तो कई बार यह अंदर ही अंदर फेफड़ो को खोखला भी बना देती हैं। यूं तो एलर्जी बहुत ही छोटी सी बीमारी है, जिसपर पूरी तरह से काबू पाया जा सकता है, लेकिन कई बार यह गंभीर रूप भी ले लेती है। तो चलिए आज हम आपको एलर्जी के घरेलू उपायों से रूबरू कराते हैं।

एलर्जी से अस्थमा (दमा), राइनाटिस (नासाशोध), एक्जिमा, शरीर पर दाग-धब्बे निकल जाना, माईग्रेन और पाचन जैसी समस्याओं से हमें गुजरना पड़ सकता है। ज्यादातर मामलें में एलर्जी के छोटे छोटे कण फेफड़ो तक पहुंच जाती है, जिसकी वजह से व्यक्ति को छींक और खांसी भी हो सकती है। एलर्जी के चपेट में ज्यादातर वे व्यक्ति आते हैं, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, क्योंकि वह बीमारियों और एलर्जी से बचने में नाकाम रहते हैं।

एलर्जी होने के लक्षण

हर इंसान में एलर्जी होने के अलग अलग लक्षण पाएं जा सकते हैं, जिनमें से हम कुछ प्रमुख लक्षणों के बारे में आपको नीचे बता रहे हैं –

1. छींक आना।

2. बार बार प्यास लगना।

3. खांसी आना।

4. त्वचा पर दाने निकलना।

5. त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते होना।

6. सांस लेने में तकलीफ होना।

7. उल्टी या मतली होना।

एलर्जी होने के कारण

आमतौर पर दूषित भोजन करने की वजह से हमें एलर्जी से गुजरना पड़ता है, लेकिन कई बार यह प्रदूषण और धूल मिट्टी की वजह से भी हो सकती है। इसके अलावा कई बार किसी कीड़े के काटने के बाद एलर्जी हो सकती है। इसके साथ ही कई बार अगर बहुत ज्यादा दवाईयों का सेवन करते हैं, तो इससे भी एलर्जी हो सकती है। इसलिए आपको धूल मिट्टी और दूषित भोजन आदि से बचाव करना चाहिए, ताकि आप इससे बच सके।

एलर्जी के घरेलू उपाय

अब हम आपको एलर्जी को दूर करने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस समस्या से चुटकियों में राहत पा सकते हैं –

नारियल का तेल

शरीर में एलर्जी होने पर आप नारियल के तेल से मालिश कर सकते हैं, इससे यह समस्या जल्दी ही दूर हो जाएगी। बता दें कि दिन में दो से तीन बार मालिश करने से हफ्ते भर में इस समस्या से राहत मिल सकती है।

करेला का जूस

अगर आपके शरीर में एलर्जी से सूजन है, तो ऐसे में प्रभावित क्षेत्र पर करेले के जूस से मालिश करना चाहिए। इतना ही नहीं, करेले के जूस में नमक मिलाकर भी आप प्रभावित क्षेत्र पर लगा सकते हैं।

नमक का पानी

अगर आपको किसी भी तरह से एलर्जी है तो आप नमक के पानी का सेवन कर सकते हैं, इससे आपको बहुत जल्दी आराम मिल सकता है। इतना ही नहीं, अगर आपको गले में एलर्जी हो गई है, तो आप नमक पानी से गरारा कर सकते हैं।

अदरक

एलर्जी होने पर आप पुराने गुड़ के साथ अदरक मिलाकर खाने पर इस समस्या से राहत मिल सकती है। जी हां, जब भी आपको एलर्जी हो तो आप पुराने गुड़ के साथ अदरक का दिन में तीन से चार बार सेवन करें।

मेथी का पत्ती

एलर्जी वाली जगह पर मेथी के पत्ती को पीसकर लगाने से यह समस्या दूर हो जाती है। जी हां, थोड़े से मेथी के पत्तियों को पीसकर दिन में चार से पांच बार लगाने पर इससे काफी जल्दी आराम मिल सकता है।

गुलाब जल

एलर्जी होने पर गुलाब जल का इस्तेमाल करना चाहिए, इसके लिए प्रभावित क्षेत्र पर इसको हल्की उंगलियों से लगाना चाहिए। इसके अलावा नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाकर तब नहाए, इससे जल्दी आराम मिलेगा।

एलर्जी से बचाव

कहा जाता है कि अगर समय रहते ही किसी चीज़ की तैयारी कर ली जाए तो बाद में भुगतना नहीं पड़ता है, इसलिए किसी भी चीज़ से सुरक्षित रहने के लिए उसके बचाव से परिचित होना ज़रूरी है। तो चलिए जानते हैं कि एलर्जी से कैसे बचा जा सकता है-

1. अपने आसपास सफाई रखें।

2. रजाई, कंबल और चद्दर को हमेशा गर्म पानी में धोएं।

3. घर में कहीं भी कूड़ा जमा न होने दें।

4. जब भी बाहर जाएं, तब मास्क लगाकर जाएं।

5. बाहर से आने के बाद हाथ मुंह धोना बिल्कुल न भूलें।

6. शरीर को साफ सुथरा रखें।

7. भोजन हमेशा साफ सुथरा ही पकाएं।

8. धूम्रपान से बचना चाहिए।

9. दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए।

10. दूषित जगह पर खानपान से बचना चाहिए।

11. घर में पानी जमा न होने दें।

Back to top button