स्वास्थ्य

ब्यूटी ही नहीं हैल्थ के लिए भी ज़रूरी है लिपस्टिक, जानिए इसके 6 बड़े फायदे

लिपिस्टिक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है, जिसे आज के समय लगभग हर महिला यूज करती है। इसके बिना महिलाओं का श्रृगांर ही अधूरा ही माना जाता है। होठों को आकर्षक लुक देने के लिए लिपिस्टिक महिलाओं के लिए जरूरी प्रोडक्ट है। लिपिस्टिक भी महिलाओं के श्रृंगार में गिना जाता है। महिलाओं के श्रृंगार का भारतीय परंपरा में काफी अधिक मान्यता है। लिपिस्टिक लगाना हर लड़की को पसंद भी होता है। लिपिस्टिक आपकी खूबसुरती और लुक्स को तो बढ़ाती ही है। साथ ही लिपिस्टिक लगाने के कई फायदे भी बताए जाते हैं। तो आइये जानते हैं कि इस ब्यूटी प्रोडक्ट का श्रृगांर के साथ साथ और क्या क्या फायदे हैं।

  • सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है- लिपिस्टिक से आपके होठों को खूबसुरती तो मिलती ही है, साथ ही सूरज की किरणों से भी बचाती हैं। जब आप तेज धूप में बाहर निकलती हैं तो आपका स्किन टैन पड़ जाता है कहें कि झुलस जाता है। इस कड़ी धूप से होंठ भी सूखकर काले पड़ने लगते हैं, और सूरज की हानिकारक अल्ट्रा वायलट किरणें स्किन को नुकसान पहुंचाती है। ये किरणें कैंसर का भी कारण बनती हैं। ऐसे में बॉडी के लिए स्किन लोशन के साथ साथ लिप्स के लिए लिपिस्टिक लगाकर निकलेंगी तो आपको नुकसान नहीं होगा।

  • स्माइल को बनाती है ब्यूटीफूल-लिपिस्टिक लगाने के बाद आपके चेहरे का पूरा हाव भाव बदल जाता है। वैसे तो एक स्माइल से ही आपके चेहरे की खूबसुरती बढ़ जाती है। लेकिन इस स्माइल में अगर लिप्स पर लिपिस्टिक लगी हो तो फिर आपका चेहरा पूरा निखर कर आता है। और आपकी खूबसुरती पर चार चांद लग जाते हैं।

  • लिपिस्टिक लगाते ही बदल जाता है मू़ड- लिपिस्टिक को एक अच्छा मूड लिफ्टर माना जाता है। जैसे ही आप लिपिस्टिक लगाती हैैं आपके मूड में परिवर्तन हो जाता है। लिपिस्टिक का रंग भी आपके हाव भाव को बनाने में मददगार होती है। लिपिस्टिक लगाकर आप किसी के सामने स्माइल करती हैं तो सामने वाले को आपके दुख का अंदाजा नहीं लग पाता और वो आपके साथ बेहतर तरीके से पेश आते हैं। लिपिस्टिक यहां तक मददगार होती है कि आप खुद भी एक बार के लिए सारे गम भूल जाती हैं। अगर आप दफ्तर मेंं काम करती हैं तो माना जाता है कि अगर आप लिपिस्टिक लगाकर जाएंगी तो आप एनर्जेटिक फील करेंगी। और ज्यादा तनाव नहीं होगा।
  • आप कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं- आपके होठों पर लगा लिपिस्टिक आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम भी करती है। इस ब्यूटी प्रोडक्ट की एक खास बात यह है कि ये कई तरह के रंगों में मौजूद है, और अाप अपनी पंसद से इसका चुनाव कर सकती हैं। लिपिस्टिक आपके खूबसुरती को तो निखारती ही है। साथ ही ये आपके पर्सनैलिटी को भी बढ़ाती है।

  • मॉश्चराइज करती है- फटे होंठ किसी को भी पसंद नहीं होते। होंठ फटने का कारण शरीर में पानी की कमी का होना है। ऐसे में कई बार आप असहज भी महसूस करती होंगी। इसके लिए अगर आप लिपिस्टिक का इस्तेमाल करती हैं तो आपकी इस समस्या को बहुत हद तक लिपिस्टिक दूर कर सकती है। और आज कल तो बाजार में कई तरह के लिपिस्टिक आ रहे हैं जो प्राकृतिक रूप से आपके होंठो को माश्चराइज करती हैं।
  • प्रोफेशनल लुक- अगर सही ढंग से लिपिस्टिक लगाया जाए तो यह आपको प्रोफैशनल लुक देती हैं। लिपिस्टिक लगाने से महिलाओं में आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होती है जो उनको दूसरों से अलग खड़ा करती है। जिससे आप अन्यों की तुलना मेंं काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाती हैं।

Back to top button