रिलेशनशिप्स

रणबीर जैसी खूबी चाहती है हर लड़की अपने ब्वायफ्रेंड में, क्या आप में हैं ये खूबियां

हर लड़की अपने साथ एक अच्छा पार्टनर चाहती है। लड़कियां हमेशा चाहती हैं कि उनका पार्टनर हमेशा ख्याल रखे लड़कियां प्यार की भूखी  तो होती ही हैं। लड़कियां अपने पार्टनर के साथ बीताए हर लम्हे को याद रखना चाहती हैं,उस खास पल को स्पेशल बनाना चाहती हैं। वैसे भी सही पार्टनर वही है जिसके साथ दिल खोलकर बात की जा सके और हमेशा पार्टनर मेंं अच्छी अंडरस्टैंडिंग बहुत ही जरूरी है।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर की बात की जाए तो उनमें वो सारी खूबियां जो एक लड़की अपने पार्टनर में चाहती है। तो आज हम उन्हीं की बात करेंगे कि आखिर रणबीर कपूर में ऐसी कौन सी बात है जो हर लड़की उनके जैसा अपना पार्टनर भी चाहती है।

  • हैंडसम- रणबीर कपूर बॉलीवुड की दुनिया मेंं सबसे हैंडसम एक्टर हैं अगर ऐसा कहें तो गलत नहीं होगा। रणबीर कपूर काफी ज्यादा हैंडसम हैं इसलिए आज भी कई लड़कियां उनकी दिवानी हैं। और वो अपने पार्टनर मेंं भी ठीक रणबीर जैसी ही खूबियां देखना चाहती हैं। वैसे भी कौन लड़की नहीं चाहेगी की उसका ब्वायफ्रेंड रणबीर जैसा हैंडसम और डैशिंग न हो।

  • केयरिंग- रणबीर कपूर सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर ही नहीें बल्कि अपने परिवार को लेकर भी बहुत ही ज्यादा सेंसिटीव हैं। वे जितना अपनी गर्लफ्रेंड का ख्याल रखते हैं उतना ही ख्याल अपने परिवार का भी रखते हैं। उनका ये स्वभाव भी लड़कियों को काफी पसंद आता है। वैसे भी हर लड़की चाहती है कि उनका ब्वायफ्रेंड केयर करने वाला हो। इसलिए उनकी इस खूबी को हर लड़की अपने ब्वायफ्रेंड मेंं देखना चाहती है।
  • तारीफ करने वाला- हर लड़की अपने ब्वायफ्रेंड से तारीफ सुनना चाहती हैं। चाहे वो ड्रेस को लेकर हो या अपने किसी सामान को लेकर हो। लड़कियां तारीफ की शौकीन होती हैं। ये बात तो सभी को पता है कि लड़कियों को अपनी तारीफ अपने ब्वायफ्रेंड से सुनना कितना पसंद होता है। और ये गुण  रणबीर कपूर में कूट कूट कर भरा है। रणबीर कपूर ये अच्छी तरह से जानते हैं  कि अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ कैसी करनी चाहिए। उनकी इस खूबी की हर लड़की दीवानी है और लड़कियां अपने  पार्टनर में भी ये खूबी चाहती हैं।

  • खुशमिजाज इंसान- अब किसे पसंद होगा कि उसका ब्वायफ्रेंड उदास उदास रहे और चुपचाप रहे। हर लड़की को खुशमिजाज किस्म के लड़के काफी पसंद आते हैं। खुशमिजाज लड़के लड़कियों को काफी ज्यादा अट्रैक्ट करते हैं। और रणबीर कपूर चाहे वो रील लाइफ में हों या रीयल लाइफ में हमेशा खुशमिजाज इंसान हैं। उनका ये स्वभाव लड़कियों को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है। और हर लड़की चाहती है कि उनका ब्वायफ्रेंड या पति खुशमिजाज हो।
  • चार्मिंग फेस- रणबीर कपूर का चार्मिंग फेस सभी को पसंद आता है। खासकर लड़कियां ये चाहती हैं कि उनका ब्वायफ्रेंड भी ऐसा ही हो।
  • घूमने का शौकीन- रणबीर एक अच्छे एक्टर तो हैं ही साथ ही अपने रीयल लाइफ में भी वो अपने जीवन को खूब इंजॉय करते हैं। रणबीर घूमने के शौकीन हैं। वो अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाहर घूमने जाते हैं। और लड़कियों को ऐसे लड़के ही पसंद आते हैं जो उन्हें बाहर घूमाने ले जाएं।
  • मेहनती- रणबीर कपूर खुद बहुत ही मेहनती हैं। और हर लड़की अपने ब्वायफ्रेंड में ये खूबी देखना चाहती है कि उनका ब्वायफ्रेंड अपने घर के दम पे नहीं बल्कि अपने मेहनत से पैरों पर खड़ा हो जाए ताकि फ्यूचर अच्छा बन सके ।

Back to top button