स्वास्थ्य

मूंगफली खाने से होते हैं ये 7 फायदे, जानिए क्या हैं इसके लाभ?

मूंगफली को सबसे अच्छा टाइम पास का चीज माना जाता है। मूंगफली काफी लोकप्रिय भी है। और स्वाद में भी बहुत ही अच्छा होता है। मूंगफली ठंड में सबसे ज्यादा खाई जाती है। कड़क ठंड में मूंगफली खाने का मजा ही कुछ और होता है। ये आसानी से सस्ते दामों पर उपलब्ध भी हो जाता है। इसमें वे सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बादाम में होते हैं। इसलिए इसे सस्ता बादाम भी कहा जाता है। ये जितना स्वादिष्ट होता है स्वास्थय के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है।

हालांकि इसका ज्यादातर प्रयोग नमकीन के रूप में ही किया जाता है, लेकिन इसे सब्जियों में पीसकर और इसका मक्खन भी काफी स्वादिष्ट होता है। इसमें स्वास्थय से संबंधी भी कई तरह के फायदे छुपे होते हैं। इसकी पैदावार भारत में काफी अच्छी मात्रा में होती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है। साथ ही साथ शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व इसमें मौजूद होते हैं। हालांकि मूंगफली का ज्यादातर प्रयोग खाली टाइम में टाइम पास और स्वाद के लिए खाया जाता है। लेकिन मूंगफली खाने के कई चौंकाने वाले फायदे भी हैं। तो चलिए जानते हैं मूंगफली खाने के क्या क्या स्वास्थय लाभ हैं।

हेल्दी हार्ट के लिए- मूंगफली शरीर से खराब कोलेस्ट्राल को कम करके शरीर के लिए आवश्यक कोलेस्ट्राल को बढ़ाने का काम करती है। इसके सेवन से हृदय संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है। हेल्दी हार्ट के लिए मोनोसैचुरेटेड और पोलीसैचुरेटेड फैट पाया जाता है। जो हैल्दी हार्ट के लिए जरूरी है।

दिमाग की शक्ति बढ़ाता है- इसमें नियासिन पाया जाता है इससे दिमागी के काम करने की पावर बढ़ती है। मूंगफली को ब्रेन फूड के नाम से भी जाना जाता है। इसके सेवन से भूलने की बीमारी, डिप्रेशन और टेंशन आदि दूर होती है। मूंगफली में विटामिन बी3 पाया जाता है ये विटामिन ब्रेन के लिए जरूरी होती है।

कैंसर से बचाव- मूंगफली से कई प्रकार के कैंसर की बीमारी को दूर किया जा सकता है। खास कर ये कोलेन कैंसर की संभावना को दूर करता है।

मिनरल्स- मूंगफली में काफी अधिक मात्रा में मिनरल्स पाया जाता है। मूंगफली में मैग्निशियम, फास्फोरस, जिंक और सोडियम सभी प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सभी मिनरल्स बॉडी को एक्टिव रखने के लिए बहुत जरूरी है। इन मिनरल्स की मौजूदगी से कई प्रकार के बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। मिनरल्स की मौजूदगी के साथ अपने हार्ट और पाचन क्रिया को मजबूत बनाती है।

खून की कमी से बचाव- मूंगफली के सेवन से खून की कमी से बच सकते हैं। इसको अगर डेली रूटीन में अपने डाइट में शामिल किया जाए तो खून की कमी नहीं होने पाती है।

बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए- बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए मूंगफली का सेवन किया जाता है। इसमें काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाओं और झुर्रियों को बनने से रोकते हैं।

मजबूत हड्डियां- इसमें विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। जो हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत ही जरूरी है।

Back to top button