दिलचस्प

बच्चे को गोद लेने के लिए भारत आये थे यह अमेरिकी कपल और 9 दिनों तक होटल में रहे बंद

इनका भारत आने का मकसद एक बच्ची को गोद लेना था। लेकिन जब ये भारत आए ...

लॉकडाउन के कारण भारत आए एक अमेरिकी कपल को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन हर तकलीफों का सामना करते हुए इस अमेरिकी कपल ने भारतीय बच्ची को गोद ले ही लिया। दरअसल 41 साल के सेठ मोजियर और उनकी 42 साल की पत्नी मेग अमेरिका के रहने वाले है और ये मार्च महीने में भारत आए थे। इनका भारत आने का मकसद एक बच्ची को गोद लेना था। लेकिन जब ये भारत आए उस दौरान भारत में कोरोना वायरस ने भी दस्तक दे दी थी। जिसकी वजह से इस कपल की बच्चा गोद लेनी की उम्मीद कम हो गई थी। लेकिन इस कपल ने फिर में हिम्मत रखी और दो साल की बच्ची को गोद ले लिया। इस बच्ची का नाम इन्होंने सेल्वी रखा ।

लिया चाइल्ड एडॉप्शन का फैसला

माता पिता बनने के लिए इस अमेरिका कपल ने खूब कोशिश की और इन्होंने आईवीएफ तकनीक का भी सहारा लिया। लेकिन इसमें ये असफल रहे। इसके बाद इन्होंने चाइल्ड एडॉप्शन का रास्ता चुना और भारत से बच्चा गोद लेने का विचार किया। बच्चा गोद लेने के लिए ये मार्च महीने में भारत के तमिलनाडु पहुंचे और मदुरई शहर के अनाथ आश्रम से एक बच्ची सेल्वी को गोद लिया। लेकिन इसी दौरान देश में लॉकडाउन की घोषण कर दी गई। जिस समय लॉकडाउन लगाया गया ये अपने परिवार के साथ दिल्ली में थे।

सेठ के अनुसार उन्होंने दिसंबर महीने में पहली बार सेल्वी से वीडियो कॉल पर बात की थी और 1 मार्च को इन्हें बच्चा एडॉप्शन की अनुमति मिली थी। जिसके चलते ये भारत आए और बच्ची को गोद लेकर मदुरई से 18 मार्च को दिल्ली पहुंचे।

एक कागज की वजह से भारत में फंसे

दिल्ली पहुंचकर इन्हें पता चला कि देश के बाहर आने-जाने वाली सभी फ्लाईट्स तीन दिन में कैंसिल हो सकती हैं। ऐसे में इस कपल के पास जरूरी कागजात बनाने के लिए दो दिन का वक्त बचा था। इन्होंने कागज बना भी लिया। लेकिन ये एक जरूरी कागज भूल गए। जो कि सेल्वी को देश से बाहर ले जाने की अनुमति देने वाला कागज था। इस कागज के भूल जाने के चलते ये भारत में फंस गए। इनके अनुसार होटल में 500 कमरों में से केवल 10 रूम भरे हुए थे और ये 9 दिनों तक होटल में ही रोके। वहीं यूएस एंबेसी ने जब भारत में फंसे अपने नागरिकों को यहां से निकालने का ऐलान किया। तब इन्होंने भी अमेरिकी वापस जाने के लिए रिक्वेस्ट की और इस तरह से ये सेल्वी के साथ अमेरिका पहुंच सके।

बना रहे हैं इंडियन रेसिपी

सेठ मोजियर एक अमेरिकन डिप्लोमेट हैं और अब ये अपने परिवार के साथ बेथेस्डा, मेरिलैंड में हैं। इस जगह भी लॉकडाउन लगा हुआ है । वहीं सेल्वी को अमेरिकन खाना खाने में परेशानी हो रही है। इसलिए इनकी पत्नी मेग ऑनलाइन इंडियन रेसिपी देखकर बना रही हैं। ताकि सेल्वी को खाना खिला सकें।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण भारत सरकार ने सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्राओं को रद्द कर रखा है। जिसकी वजह से  विदेश से आने वाली उड्डाने रद्द हो गई और भारत के लोग भी एक राज्य से दूसरे राज्य नहीं जा पा रहे हैं।

Back to top button