राशिफल

ग्रहों की शुभ चाल से इन 5 राशियों के जीवन में होगा सुधार, सफलता चूमेगी कदम

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी असर पड़ता है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं वृद्धि योग आपकी राशियों पर क्या असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन के क्षेत्र में काफी हद तक सफलता हासिल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। भाई अपने काम में आपकी मदद मांग सकते हैं। सामाज में अपने बढ़िया कामों के कारण पहचाने जाएंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Taurus

वृषभ राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने सभी जरूरी कार्य आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारियां दी हुई है, उसे आप आसानी से निभा लेंगे। जो लोग फर्नीचर का व्यापार करते हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होने के योग बने हुए हैं। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक ठाक नजर आ रहा है। आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवन में खुशियां मिलेंगी। कठिन से कठिन कामों को पूरे निश्चय के साथ पूरा कर लेंगे। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का समय शानदार रहेगा। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, जिसके लिए आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे अच्छा फायदा होने के योग बने हुए हैं। व्यापार में अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। किस्मत का साथ मिलने से आपको कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Leo

सिंह राशि वाले लोगों का समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पिताजी से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पाकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जो लोग बैंक में काम करते हैं, वह अपने सभी कार्य समय पर निपटा लेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आपके कामों की तारीफ होगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा। आप अपने काम को पूरी रूचि लेकर करेंगे, जिससे आपको उस काम में अनुमान से अधिक लाभ होने के योग हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। आपकी रचनात्मक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी। लोगों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। जो लोग डांस सीखना चाहते हैं, वह सोशल मीडिया की मदद से सीखेंगे। घर पर किसी चीज की मरम्मत करने का मन बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। आपका मन काम में पूरा लगेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। आप कुछ नया शुरू करने की सोच सकते हैं लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर लीजिए। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आपके द्वारा लिए गए फैसले कारगर साबित होंगे। आपका मन अध्यात्म में अधिक लग सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता आपके बिजनेस में आपका पूरा सहयोग करेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे हमेशा सुनना चाहते थे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। घर में शांति बनी रहेगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे होंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपकी सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम नजर आ रहा है। आपके जीवन में खुशियां आएंगी। बच्चों को कैरियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। युवाओं को बढ़िया नौकरी मिलने की संभावना बनी है। कारोबार में तरक्की के अवसर हासिल होंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनका मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में किसी तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय शानदार रहने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों को अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। करियर बढ़ाने में किए गए प्रयासों के चलते लाभ होगा। आपकी अच्छी छवि निखरकर लोगों के सामने आएगी। संतान की सफलता से आपका मन बेहद खुश होगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे।

Back to top button