राशिफल

Rashifal 21 July: आज इन 3 राशियों के लिए बन रहा है नुकसान का योग, बरतें यें खास सावधानियां

हम आपको शुक्रवार 21 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 21 July 2023

मेष राशि (Aries)

आज अनावश्यक खर्च आपके बजट को असंतुलित कर सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर ना करें, अन्यथा आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले सकता है। परिवार में आपके साथ कुछ भेदभाव हो सकता है लेकिन भाई बहनों से मदद मिलने की संभावना है। मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। खुद को शांत बनाये रखेंगे। कोई रचनात्मक काम आपके दिमाग में आ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में यदि आपका कोई वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज है,तो आपको उनसे माफी मांगने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपके लिए ज़रूरी है कि आप अपने सुरक्षित भविष्य के लिए कुछ फंड बचाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वाले धन से जुड़े हर कार्य प्रगति करेंगे। बड़ों की सलाह को नजरंदाज न करें। जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, आज उसके अनुकूल परिणाम हासिल हो सकते हैं। मनोबल तथा आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। व्यक्तिगत सुधार और रोमांस को प्रोत्साहित किया जाता है। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें, जरुरत से अधिक खर्च परेशानियां पैदा कर देगा। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहें।

कर्क राशि (Cancer)

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको अपने काम की वजह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी, जो लोग नौकरी की तलाश में लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं, तो वह सफलता पा सकते हैं। सरकारी कार्यों में निरंतर सफलता प्राप्त होगी। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत हो जाएं। फंड व शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग बहुत अधिक मात्रा में धन निवेश ना करें। दूसरों के झंझटों में न पड़े।

सिंह राशि (Leo)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से पहले उन की राय पर विचार करना बुद्धिमानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा, साथ ही आपके बीच का प्रेम भी गहरा होगा। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। कार्य स्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। नए व्यवसायिक अनुबंध लाभकारी होंगे। प्रेम संबंधों से पारिवारिक सामंजस्य मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

आज के दिन सकारात्मक सूचनाएं प्राप्त होंगी, जिसके कारण आपको धन लाभ अगले कुछ दिनों में प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र में वृद्धि का योग है। आपको किसी कानूनी कार्य में जीत मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, जिसमें आपको अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक यात्रा हो सकती है। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।

तुला राशि (Libra)

रोजगार में आप लोगों को फायदा मिलेगा। पैसो से जुड़े मामले सुलझेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आपके कामकाज में तेजी आएगी। सेहत की बात करें तो आपको अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपका व्यवहार पार्टनर को दुखी कर सकता है। व्यापारिक जवाबदारी और प्रतिस्पर्धा में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई से जुड़ी किसी भी बाधा को दूर करने से राहत मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप आज अपने आप में मस्त रहेंगे व अपने विरोधियों की कोई चिंता नहीं करेंगे, जिसके कारण वह भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ बिगाड़ पाएंगे। रोजमर्रा के कामकाज से धन लाभ हो सकता है। किसी नकारात्मक मामले में फंसे तो आप कोई महत्वपूर्ण मौका भी गंवा सकते हैं। आप अपने धैर्य से स्थिति को ठीक करने में सक्षम होंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

आज आपके माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप उनके साथ शानदार समय बिताएंगे। भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। अपनों के साथ आज आप जमकर जश्न मनाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। अपने व्यावसायिक संपर्कों को मजबूत करें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में काफी वृद्धि होगी। परिवार के सहयोग से अपने काम पर ध्यान दें। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य बनी रहेंगी। लेनदेन करते समय पक्के बिल का प्रयोग करना जरूरी है। किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें। अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करे पैसा डूब सकता है। नई नौकरी मिल सकती है। स्वाभिमान को चोट लग सकती है। रक्त संबंधित कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आप अपने कार्यस्थल पर किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं और आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। वाहन इत्यादि का प्रयोग करते हैं तो सावधानी रखें। आपको नेगेटिविटी से बचने की कोशिश करनी चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलती दिख रही है और उनका प्रभाव भी पड़ेगा।

मीन राशि (Pisces)

आज कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। आय की स्थिति बेहतर होने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। किसी निकट संबंधी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। साथ काम करने वाले व्यक्ति के मन में आपको लेकर गलतफहमी हो सकती है। नेत्र विकार की आशंका है। प्रेम-प्रेम प्रसंग ठीक चल रहा है। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से किसी वाद विवाद में ना पड़े, तो बेहतर रहेगा,नहीं तो रिश्तों में आपसी दरार पैदा हो सकती है।

आपने Rashifal 21 July 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 21 July 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 21 July 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button