बॉलीवुड

ये फिल्मी सितारे अपनी सौतेली मां के हैं लाडले, दूसरी मां से भी मिला बेशुमार प्यार, देखें लिस्ट

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जहां पर रोजाना ही किसी ना किसी का रिश्ता जुड़ता है, तो किसी का टूटता भी है। यहां पर सितारों के लिए एक से ज्यादा शादी करना कोई बड़ी बात नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से सितारे हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां रचाई हैं। यह सितारे जब भी किसी के प्यार में पड़ जाते हैं, तब यह भूल जाते हैं कि यह पहले से शादीशुदा हैं और उसके बच्चे भी हैं। कई सितारों ने अपनी पहली शादी को भुलाकर दूसरी शादी रचाकर अपना घर बसा लिया है।

वहीं कई सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने माता-पिता को अलग होते हुए देखा है। अक्सर यह देखने को मिलता है कि सौतेले परिवार के साथ लोग अच्छा व्यवहार नहीं करते परंतु कुछ सितारों ने अपने पिता की दूसरी शादी के सच को बखूबी कबूल किया और अपनी सौतेली मां के साथ ऐसा रिश्ता निभाया जो सभी के लिए मिसाल बन गया। इन सितारों को अपनी सौतेली मां से भी भरपूर प्यार मिला है और यह अपनी सौतेली मां से एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं।

आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए कुछ ऐसे फिल्मी सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अपनी सौतेली मां से पहली मां जितना ही बेशुमार प्यार मिला है।

सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान यानी सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। सलमान खान के पिता सलीम खान ने अपने जीवन में दो शादियां रचाई हैं। सलमान खान, सलीम खान और सलमा खान के बेटे हैं। वहीं सलीम खान ने दूसरी शादी हेलन के साथ की है। ऐसे में सलमान खान की हेलन सौतेली मां हुईं।

लेकिन सलमान खान अपनी सौतेली मां हेलन से भी बहुत प्यार करते हैं। सलमान खान अपनी दोनों ही मां के बेहद करीब हैं। कई मौकों पर सलमान खान को हेलन के साथ देखा गया है, जहां दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

फरहान अख्तर

इस लिस्ट में दूसरा नाम फरहान अख्तर का है। आपको बता दें कि मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने दो शादियां की। पहली पत्नी हनी ईरानी से उनके दो बच्चे हुए, जिनका नाम फरहान और जोया है। इसके बाद जावेद अख्तर ने शबाना आज़मी के साथ दूसरी शादी रचाई। शबाना की कोई संतान नहीं है लेकिन वह फरहान और जोया से सगी बच्चों की तरह प्यार करती हैं।

सारा अली खान

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने दो शादियां की है। उनकी पहली पत्नी का नाम अमृता सिंह है। इस शादी से सैफ अली खान को दो बच्चे हैं, जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम खान है। अमृता से तलाक के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर को अपना जीवनसाथी बनाया। लेकिन सारा अली खान और करीना कपूर के बीच काफी स्ट्रांग बॉन्डिंग देखने को मिलती है। करीना कपूर अक्सर सारा और इब्राहिम के साथ समय व्यतीत करती हुई नजर आती हैं।

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर का रिश्ता भी अपनी सौतेली मां सुप्रिया पाठक के साथ बेहद अच्छा है। दरअसल शाहिद, पंकज और उनकी पहली पत्नी नीलिमा अजीम के बेटे हैं। शाहिद कपूर की उम्र जब 6 साल की थी, तब उनके पिता पंकज कपूर ने सुप्रिया से शादी की थी। शाहिद अपनी सौतेली मां सुप्रिया की काफी इज्जत करते हैं।

इरा खान

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी इरा खान है। इरा खान के संबंध अपनी सौतेली मां किरण राव से काफी अच्छे हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती है। हालांकि, अब आमिर खान और किरण तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।

Back to top button