बॉलीवुड

90s में टीवी पर किया राज, इस कॉमेडी किंग का इतना दर्दनाक था अंत कि लोगों की आंखों से बह गए आंसू

आजकल के समय में दर्शक फिल्मों से ज्यादा टीवी शो देखना पसंद करते हैं। ऐसे बहुत से धारावाहिक हैं, जो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वहीं अगर हम 90 के दशक की बात करें, तो उस जमाने में भी एक से बढ़कर एक कॉमेडी शोज का जलवा रहा है। उस दौर में ऐसे कॉमेडी शोज थे, जो अपने परिवार के साथ बैठकर आराम से देख सकते थे।

आपको दूरदर्शन का हिट कॉमेडी शो “श्रीमान श्रीमती” तो याद ही होगा। इस शो में रीमा लागू, कबीर बेदी, अर्चना पूरन सिंह, जतिन कनकिया लीड रोल में थे। सभी ने अपने किरदार को उम्दा ढंग से निभाया था। लेकिन क्या आपको पता है कि इन सभी कलाकारों में से एक एक्टर आज इस दुनिया में नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं जतिन कनकिया की।

श्रीमान श्रीमती में जतिन कनकिया ने केशव कुलकर्णी का रोल निभाया था। उन्होंने हिंदी टीवी शोज से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में काम किया था। कॉमेडी में उनके टैलेंट की बदौलत उन्हें किंग कहा जाता था। आज हम आपको जतिन कनकिया के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं।

41 साल की उम्र में टीवी पर किया था डेब्यू

जतिन कनकिया ने टीवी शो ‘श्रीमान श्रीमति’ में केशव कुलकर्णी का किरदार निभाया था। 90 के दशक के टीवी देखने वाले लोग उन्हें इसी नाम से जानते हैं। ‘श्रीमान श्रीमति’ में केशव कुलकर्णी का किरदार आज भी लोगों को खूब पसंद है। जतिन कनकिया ने साल 1994 में ही टीवी पर डेब्यू किया था। वह तब 41 साल के थे। दूरदर्शन पर आने वाला धारावाहिक “श्रीमान श्रीमती” उनका पहला शो था। जतिन कनकिया ने इस शो के बाद कई टीवी धारावाहिकों में काम किया और उनका हर सीरियल हिट हुआ। दर्शकों द्वारा उनका रोल काफी पसंद किया गया था।

सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी किया काम

जतिन कनकिया रियल लाइफ में भी काफी खुशमिजाज शख्सियत थे। पर्दे पर भी उनके रियल लाइफ अवतार के फनी एलीमेंट्स देखने को मिलते थे। जतिन कनकिया कई टीवी धारावाहिकों में काम किया था, जिनमें ‘कभी ये कभी वो’, ‘जरा हटके’, ‘पड़ोसरन’, ‘पीछा करो’, ‘हम पांच’, ‘तेरे घर के सामने’ और ‘यस बॉस’ जैसे सीरियल्स शामिल हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और हाजिर जवाबी का हर कोई कायल था। वही उन्होंने 4 फिल्मों-‘विश्वविधाता’, ‘खूबसूरत’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘त्रिशक्ति’ में भी काम किया।

इस खतरनाक बीमारी ने ले ली जान

किसे पता था कि लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले जतिन जल्द ही इस दुनिया को अलविदा कह कर चले जाएंगे। साल 1999 में उन्हें खतरनाक बीमारी का पता चला था। दरअसल, उन्हें अक्सर पेट में दर्द होता रहता था। लेकिन उन्होंने इस तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया। जब पेट का दर्द समय के साथ साथ तेजी से बढ़ता गया और साथ में कई और समस्याएं होने लगी थी, तब जतिन में अपना टेस्ट करवाया। रिपोर्ट पर डॉक्टर्स को शक हुआ, तो उनसे और टेस्ट करवाने के लिए कहा।

जब रिपोर्ट आई तो जतिन को खतरनाक पेनक्रियाज कैंसर हो चुका था। इसके बाद जतिन कनकिया का ट्रीटमेंट चला लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जतिन कनकिया ने महज 46 साल की उम्र में 26 जुलाई 1999 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अभिनय करियर मात्र 5 साल का रहा, लेकिन वह लोगों के दिलों में अमर हो गए।

Back to top button