राशिफल

शुक्र चलेंगे उल्टी चाल, इन 4 राशियों के सुधरेंगे हालात, बढ़ेगा बैंक बैलेंस

ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है कि जब भी कोई ग्रह अपनी चाल बदलता है, तो इसका सभी के जीवन पर कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। जैसे शुक्र को भौतिक सुख, धन, विलासिता, प्रेम, रोमांस, सौंदर्य, आकर्षण का कारक माना जाता है। जब शुक्र राशि परिवर्तन करता है या चाल में बदलाव करता है तो इसका असर सभी लोगों के जीवन के सभी क्षेत्रों पर कुछ न कुछ अवश्य पड़ता है। मौजूदा समय में शुक्र ग्रह सिंह राशि में विराजमान है।

लेकिन 23 जुलाई से शुक्र वक्री होंगे और 7 अगस्त तक उल्टी चाल चलेंगे। शुक्र कर्क राशि में वक्री होने वाले हैं। शुक्र की उल्टी चाल सभी राशि वालों पर बड़ा प्रभाव डालेगी। कुछ राशि वालों के लिए यह विशेष शुभ साबित होगा तो कुछ राशियों पर नकारात्मक असर भी पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं शुक्र की उल्टी चाल का किन राशि वालों पर शुभ और अशुभ प्रभाव रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है। परिवार की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों के स्वामी शुक्र हैं और शुक्र की वक्री चाल की वजह से इस राशि वाले लोगों को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। इस राशि के लोगों की अधूरी इच्छा पूरी होगी। पद और वेतन में वृद्धि होने के योग बने हुए हैं, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है। आप किसी रोमांटिक रिश्ते में प्रवेश करेंगे। जीवन में सुख सुविधाओं की कोई भी कमी नहीं रहेगी। कर्ज से भी छुटकारा मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने का सोच विचार कर सकते हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपको अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से फैसला लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। जरूरी काम के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक बेहतर नजर आ रहा है। ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे। लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में गिरावट आ सकती है। जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

सिंह राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का वक्री होना बहुत ही अच्छा साबित होगा। इस राशि वाले लोगों को कैरियर के मामले में बहुत ही लाभ मिलने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। सीनियर्स से जरूरी सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है और आपकी शादी भी पक्की होने की संभावना बनी हुई है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुक्र की उल्टी चाल तगड़ा धन लाभ कराने वाली है। इस राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आगे बढ़ने के नए-नए मौके हासिल होंगे। जो लोग विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं, उनका यह सपना पूरा हो सकता है। इस समय के दौरान पद, पैसा, प्रतिष्ठा, खुशियां सब कुछ प्राप्त होने वाली है। आप अपने जीवन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

तुला राशि वाले लोगों का समय मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने की योजना बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको खुशी मिलेगी। आपकी आमदनी बढ़ने की उम्मीद नजर आ रही है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। रोजगार के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बनने की संभावना है। आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

धनु राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपने जरूरी कार्य समय पर पूर्ण करने होंगे, नहीं तो परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। आपके व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहने वाला है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

मकर राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का वक्री होना आर्थिक रूप से लाभ कराएगा। इस राशि वाले लोगों को अपने करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यवसाय में लाभ होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी, प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उमंग से भरा रहेगा। आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने का विचार बना सकते हैं। किसी खास मामले में अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना बनी हुई है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

मीन राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने से आपका मन हर्षित होगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में जीवनसाथी की सहायता ले सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं।

Back to top button