राशिफल

24 घंटे में करवट लेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत, मिलेगा खूब पैसा, मेहनत लाएगी रंग

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी असर पड़ता है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं वृद्धि योग आपकी राशियों पर क्या असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों का समय शानदार रहेगा। आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का विचार अपने परिवार के साथ कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। इस राशि के छात्रों के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा। किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। आपको बहुत ही जल्द अच्छी कामयाबी मिल सकती है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों के किस्मत के सितारे बुलंद नजर आ रहे हैं। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय महत्वपूर्ण रहेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। राजनीति से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी नए काम की योजना की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते आएंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों को कारोबार में अच्छा लाभ होने के योग हैं। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य रिश्ते में हो रही नोक-झोंक समाप्त हो जाएगी। आप अपने रिश्ते की एक नई शुरुआत करेंगे। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी फेरबदल वाला रहेगा। आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। ऑफिस के काम समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों का समय खुशहाल रहेगा। आप अपने अधूरे कामों की योजनाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। फैशन डिजाइनर का कारोबार अच्छा चलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं। ऑफिस में अपने विरोधियों के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। सरकारी विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों को प्रमोशन मिलने की संभावना बनी हुई है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य को बहुत ही जल्द प्राप्त करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों का समय आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बच्चों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। किसी जरूरी काम की वजह से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। छात्रों के लिए समय शानदार रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। हार्डवेयर का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। आप अपने घर की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से समझेंगे। ऑफिस में दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय लाभदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के कामों की प्रशंसा होगी। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। मार्केटिंग का काम करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से राहत मिलेगी। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अच्छा खासा पैसा खर्च कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य की सफलता की खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। प्रेमियों के लिए समय शानदार रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों को अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा। आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। आप नए व्यवसाय को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। पारिवारिक रिश्तो में सुख-शांति बढ़ेगी। आप अपने ऑफिस के कामों में काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं, जिसके चलते परिवार के लिए भी समय निकाल पाना मुश्किल हो जाएगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। वर्तमान में किए गए कामों का भविष्य में लाभ जरूर प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों के ग्रह-नक्षत्र शुभ संकेत दे रहे हैं। आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कपड़े का कारोबार करने वाले लोगों को अधिक लाभ होने के योग हैं। आपका दांपत्य जीवन शानदार रहेगा वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा रहेगा। इस राशि के शिक्षकों का समय बेहतरीन रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी नए प्रैक्टिकल को अच्छे से समझाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन की डोर और मजबूत बनेगी। कारोबार में तजुर्बेदार लोगों से कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आप शांत माहौल पसंद करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। इससे आपकी दोस्ती और मजबूत बनेगी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। घर में किसी खास मेहमान का आगमन होगा, जिससे परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। राजनीति के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

Back to top button