बॉलीवुड

पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर सिंपल लुक में नजर आए पंकज त्रिपाठी, पैपराजी से की ये खास रिक्वेस्ट

पंकज त्रिपाठी ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वह बॉलीवुड का बड़ा नाम बनते जा रहे हैं। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तेजी से बढ़ रही है। पंकज त्रिपाठी हिंदी सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और कठोर संघर्ष से जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। पंकज त्रिपाठी हिंदी सिनेमा के एक मंझे हुए अभिनेता हैं। वह अब तक कई बॉलीवुड की हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

भले ही पंकज त्रिपाठी अपने लंबे फिल्मी करियर में साइड और सहायक रोल में देखने को मिले हैं। लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी मुख्य कलाकार से कम नहीं है। उनके बेहतरीन अभिनय का हर कोई दीवाना है। हिंदी सिनेमा में पंकज त्रिपाठी अपनी खास और अलग पहचान रखते हैं। इन दिनों मिर्जापुर के अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ पंकज त्रिपाठी काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।

पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म “OMG 2” की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और यामी गौतम मुख्य किरदार में नजर आएंगे। वहीं पंकज त्रिपाठी अपनी मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज “मिर्जापुर 3” को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच पंकज त्रिपाठी हाल ही में अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। जहां पर उन्होंने बड़ी ही विनम्रता से पैपराजी से एक रिक्वेस्ट की। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

पत्नी के साथ नजर आए पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी हिंदी सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें उनकी सादगी के लिए भी जाना जाता है। पंकज त्रिपाठी के साथ-साथ उनका परिवार भी बहुत सिंपल तरीके से रहता है। हाल ही में पंकज त्रिपाठी एयरपोर्ट पर अपनी पत्नी के साथ स्पॉट हुए। पंकज त्रिपाठी की पत्नी का नाम मृदुला त्रिपाठी है।

जहां बॉलीवुड के कई सितारे ऐसी जगह पर फैशनेबल कपड़े पहनते नजर आते हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी ने इस दौरान पीला कलर का कुर्ता और सफेद रंग का पजामा पहना हुआ था। वहीं उनकी पत्नी मृदुला भी सिंपल सूट पहने हुए नजर आईं। पंकज त्रिपाठी ने अपना बैग भी खुद ही उठा रखा था।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि इस दौरान पंकज त्रिपाठी ने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। इस दौरान पंकज त्रिपाठी अपनी फैमिली को पैपराजी के कैमरों से बचाते हुए नजर आए। जब पैपराजी उनसे तस्वीरें खिंचवाने को कहने लगे तो उन्होंने बड़ी ही विनम्रता के साथ उनसे रिक्वेस्ट की कि वह ऐसा ना करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


पंकज ने फोटोगाफर्स से कहा कि, वे उनकी तस्वीरें ना खींचे। वे केवल एक एक्टर हैं और उन्हें इस बात पर ही ध्यान देना चाहिए। जब वह आगे बढ़े तो एक फैन फोटो मांगने लगा, पंकज ने उसके साथ फोटो खिंचवाई।

पंकज त्रिपाठी का वर्क फ्रंट

आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी को सबसे ज्यादा उनके अखंडानंद त्र‍िपाठी किरदार के लिए जाना जाता है। मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के दो सीजन आ चुके हैं। लोगों को इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। ‘मिर्जापुर 3’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। वही पंकज त्रिपाठी ‘ओह माय गॉड 2’ और ‘फुकरे 3’ में भी नजर आएंगे। अभिनेता ने फिल्म ‘मैं अटल हूं’ और ‘स्त्री 2’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Back to top button