बॉलीवुड

एयरपोर्ट पर करिश्मा के बेटे ने साथ फोटो खिंचवाने से किया मना, ट्रोल्स बोले- बेइज्जती करवा रहा

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। करिश्मा कपूर फिल्म इंडस्ट्री के उस परिवार से संबंध रखती हैं, जिनका लगभग पूरा परिवार फिल्मों में छाया हुआ है। करिश्मा कपूर अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार थीं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर के दौरान बॉलीवुड की कई हिट फिल्में दी हैं। खास बात यह है कि कपूर खानदान की बेटी होने के बावजूद भी वह अपने हुनर के दम पर इंडस्ट्री में आगे बढ़ीं। भले ही करिश्मा कपूर लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपना 49वां जन्मदिन मनाया। इस उम्र में भी करिश्मा कपूर की फिटनेस कमाल की है। करिश्मा बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनके लिए उम्र महज एक संख्या है। करिश्मा कपूर अपने जन्मदिन के मौके पर पेरिस में एक ड्रीमी वेकेशन के लिए रवाना हुई थीं। अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम का आनंद लेने और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी झलक दिखा कर उन्होंने अपने फैंस को खुश कर दिया।

वहीं अब करिश्मा कपूर मुंबई वापस आ गई हैं। शनिवार रात एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका बेटा कियान राज कपूर भी उनके साथ नजर आया।

एयरपोर्ट पर बेटे संग स्पॉट हुईं करिश्मा कपूर

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर शनिवार को लंदन से वेकेशन मनाकर भारत वापस लौट आई हैं। इस दौरान वो एयरपोर्ट पर बेटे कियान राज कपूर के साथ स्पॉट हुईं। हालांकि इस दौरान करिश्मा का बेटा कियान राज कपूर चर्चाओं में आ गया। कुछ लोग कियान को ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल, उसने पैपराजी के सामने अपनी मां के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए मना कर दिया।

अभिनेत्री के फैंस को उनके बेटे की मां के साथ की गई यह हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई। कियान की मां करिश्मा के लिए बेरुखी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसका वीडियो सामने आने आते ही कियान जाने-अनजाने ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

कियान ने मां करिश्मा कपूर के साथ फोटो खिंचवाने से किया मना

वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर के एयरपोर्ट पर नजर आते ही पैपराजी की भीड़ उन्हें घेर लेते हैं। ऐसे में करिश्मा कपूर भी पैपराजी के लिए हंबल नजर आईं और उन्होंने पोज दिए। हालांकि, इस दौरान करिश्मा कपूर ने बेटे कियान को भी साथ लेने का प्रयास किया था लेकिन उन्होंने मां करिश्मा कपूर के साथ पोज देने और पिक्चर खिंचवाने के लिए इंकार कर दिया।

फोटो से बचने के लिए कियान अपनी मां से अलग होकर चलने लगे। करिश्मा बेटे को अपने साथ चलने के लिए कहती हैं, लेकिन वह साथ चलने की बजाय दूर जाकर चलने लगता है। करिश्मा ने भी बेटे के इस बर्ताव के बाद उन्हें स्वतंत्र छोड़ दिया और फिर एक्ट्रेस ने खुशी-खुशी पैपराजी को पोज दिए और फैंस के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई।

फैंस को पसंद नहीं आया कियान का ये बर्ताव

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को करिश्मा कपूर के बेटे का बर्ताव बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और कियान के इस बर्ताव के लिए उन पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “उनका बेटा कॉन्फिडेंट नहीं दिख रहा।”

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “बेटा गुस्से में है।” एक यूजर ने लिखा “इन लोगों के बच्चे इतने इरीटेड क्यों होते हैं। हम भी अपने पैरेंट्स के साथ जाते हैं, पर हम तो ऐसे बिहेव नहीं करते।” एक और यूजर ने लिखा “उनका बेटा ऐसे बर्ताव क्यों कर रहा है।” एक अन्य यूजर में पूछा “उनका बेटा ऐसे अजीब बर्ताव क्यों कर रहा है।” बता दें करिश्मा के दोनों बच्चे कियान और समायरा काफी शर्मीले हैं और कैमरे के सामने आने से अक्सर बचते नजर आते हैं।

Back to top button