राशिफल

हर्षण योग बनने से इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, जीवन में मिलेंगे कई शुभ परिणाम

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी असर पड़ता है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से हर्षण योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं हर्षण योग आपकी राशियों पर क्या असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों का समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको किसी पुरानी जमीन से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। बिजनेस के सिलसिले में आपको बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर बड़े घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आपको अपने काम में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। मेहनत और लगन देखकर ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप अपनी मेहनत के दम पर धन लाभ के नए रास्ते हासिल करेंगे। आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनको अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। इस राशि की महिलाएं अगर अपना बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, तो इसमें घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों का समय खुशहाल रहने वाला है। ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। अचानक किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। आपके रुके हुए काम प्रगति से आगे बढ़ेंगे। सोने-चांदी के कारोबारियों के व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिनको पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों का समय शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय बढ़िया रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जरूरतमंदों की मदद करने की आप हर संभव कोशिश करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आपके करियर में अचानक बदलाव आएगा, जिससे आपको धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। कोई करीबी रिश्तेदार आपकी शादी के लिए बात करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। बिजनेस में अच्छा लाभ का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय लाभदायक रहने वाला है। अगर आप किसी मामले में बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। दोस्तों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। इस राशि की महिलाओं के लिए समय काफी अच्छा साबित होगा। आपको काम में सफलता मिलने के योग हैं। इसके साथ ही कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर नजर आ रही है। किसी जरूरी काम में परिवारवालों की सलाह फायदेमंद साबित होने वाली है। ऑफिस में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों को घर की कुछ नई जिम्मेदारियां संभाली नहीं पड़ सकती हैं इसलिए आपको उस पर ध्यान देना होगा। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनाएंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से चल रही समस्याओं का हल आसानी से निकल जाएगा। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। कार्य क्षेत्र में किसी पुराने क्लाइंट से अधिक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। ऑफिस में भी काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। परिवारवालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जाएंगे। कृषि कार्यों के लिए समय बहुत ही लाभदायक साबित होगा। बिजनेस के कार्यों में बड़ा धन लाभ होने की उम्मीद है। शत्रु पक्ष आप से दूरियां बनाकर रहेंगे। आपकी सकारात्मक सोच में बढ़ोतरी होगी। जमीन जायदाद खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए समय बेहतर नजर आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय भाग्यशाली रहेगा। आप सकारात्मक विचारों के साथ काम को आसानी से पूरा करेंगे। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण आएगा, जहां आप बहुत दिनों से ना जा पाएं हों। आप भविष्य के लिए योजनाएं बना सकते हैं। घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बनाएंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का समय ताजगी से भरा रहेगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में नयापन लाने के लिए आपको कुछ बेहतरीन करना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। इस राशि के बच्चों के लिए समय काफी बढ़िया रहेगा। बड़ों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

Back to top button