बॉलीवुड

सिर पर दुपट्टा, हाथों पर मेहंदी लगाकर दुल्हन बनीं शहनाज गिल, फैंस बोले- सिद्धार्थ की याद आ गई

शहनाज गिल इन दिनों मनोरंजन की दुनिया में जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। शहनाज गिल बिग बॉस 13 का हिस्सा रही थीं। भले ही वह यह शो नहीं जीत पाईं। लेकिन अपने क्यूट अंदाज से करोड़ों लोगों का दिल जरूर जीत लिया। मौजूदा समय में शहनाज गिल लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं और यह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मौजूदा समय में शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके चाहने वालों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस का आपने फैंस के लिए प्यार और सम्मान भी देखने को मिलता है।

वैसे देखा जाए तो शहनाज गिल सलवार सूट से लेकर वेस्टर्न अटायर में कहर ढाती हैं। इसी बीच शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। शहनाज गिल का यह देसी अंदाज के साथ उनकी नटखट अदाएं फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। शहनाज गिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दुल्हन बनीं शहनाज गिल

दरअसल, शहनाज गिल ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शहनाज गिल को गाजरी रंग के लहंगे में देखा जा सकता है। इस वीडियो में शहनाज गिल सिर पर दुपट्टा ओढ़े, साज श्रृंगार किए हुए दिखाई दे रही हैं। अगर आप इस वीडियो की शुरुआत को देखेंगे, तो उसमें शहनाज गिल चुपचाप बैठी हुई नजर आ रही हैं।

वहीं उसके बाद इस वीडियो में शहनाज गिल का नटखटपन भी देखने को मिल रहा है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में है “है तमन्ना हमें तुम्हें दुल्हन बनाएं..” गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है। फिर वह हल्का सा मुस्कुराती हैं और शरमाती नजर आ रही हैं। फिर शहनाज गिल अपने हाथों की मेहंदी भी दिखा रही हैं। इसके बाद नथ ठीक करती हैं और फिर शहनाज का चुलबुला अंदाज देखने को मिलता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल कभी मुंह टेढ़ा करती हुई दिख रही हैं तो कभी आंखें रोल करते हुए नजर आ रही हैं। शहनाज गिल का यह अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। शहनाज गिल ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “मैं खुद से प्यार करती हूं।”

वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रिया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)


शहनाज गिल का यह वीडियो देखने के बाद फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। शहनाज को दुल्हन के रूप में देखकर उनके फैंस उनके लिए दुआएं करते नजर आ रहे हैं कि वह एक दिन दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन बनेंगी। एक यूजर ने कमेंट में लिखा “मेनिफेस्ट करता हूं कि आप एक दिन बेहद खूबसूरत दुल्हन बनेंगी।”

एक अन्य फैन ने कमेंट करते हुए लिखा “शहनाज तुम इतनी सादगी में सुंदर लग रही हो, जब असल में दुल्हन बनोगी तो क्या लगोगी।” एक अन्य ने लिखा “सिड की याद आ गई आपको दुल्हन बने देख कर।” ऐसे ही लगातार इस वीडियो पर शहनाज गिल के फैंस कमेंट कर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Back to top button