राशिफल

इन 3 राशि वालों के सितारे हुए बुलंद, भाग्य का साथ मिलने से मिलेंगे फायदे, खूब बरसेगा धन

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी असर पड़ता है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं वृद्धि योग आपकी राशियों पर क्या असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों का समय खुशहाल रहने वाला है। हार्डवेयर का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ होने के प्रबल योग बने हुए हैं। आपकी सेहत ठीक रहेगी। छात्रों का पढ़ाई में काफी मन लगेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े हुए लोगों का पद और सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों का समय पहले से बेहतर नजर आ रहा है। कारोबार में लाभ मिलने की उम्मीद है। नवविवाहित दंपत्ति किसी खास रिश्तेदार से मिल सकते हैं। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। बर्तन का कारोबार करने वाले लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों का समय शानदार रहेगा। घर के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे परिवार में उत्साह का माहौल बनेगा। ऑफिस में सभी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके काम की तारीफ होगी। कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। आप परिवार के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड करेंगे। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो घरवालों से बात जरूर करें। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

कर्क राशि वाले लोगों को कामकाज के मामलों में थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। आपको ऑफिस के काम पर पूरा ध्यान देना होगा। सोशल मीडिया में रुचि ले रहे लोगों की कोई पोस्ट लोगों को पसंद आ सकती है। विद्यार्थी किसी टॉपिक को समझने के लिए सीनियर की मदद लेंगे। दांपत्य रिश्ते में हो रही छोटी-मोटी नोकझोंक समाप्त हो जाएगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

सिंह राशि वाले लोगों का समय लाभदायक रहने वाला है। आप कोई नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं, तो उससे पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप जरूरतमंदों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। इस राशि के शिक्षकों का ट्रांसफर मनचाही जगह पर हो सकता है, जिससे आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। आपका मन कहीं बाहर की चीजें खाने का करेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। साइबर कैफे का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ होने के योग है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत जारी रखने की जरूरत है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

तुला राशि वाले लोगों का समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। बैंक से लोन लेने में आ रही परेशानी खत्म हो जाएगी। राजनीति से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। कॉस्मेटिक का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपका मन काम में खूब लगेगा। नए-नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है लेकिन किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापार में भारी मुनाफा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले लोग यदि कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। ऑफिस के किसी काम में दोस्त की मदद मिलेगी। दांपत्य रिश्ते में नई नई खुशियां मिलने वाली हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े हुए लोगों को जल्दी प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दीजिए और समय से दवाई दें। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

धनु राशि वाले लोगों का समय खुशियां लेकर आया है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे रहेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। कई दिनों से वाहन खरीदने का मन बना रहे लोग अपने परिवार से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। आप परिवार में किसी बड़े का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आपको अपने कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

मकर राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आपके सहासिक कामों की समाज में चर्चा होगी। वकील किसी केस को जीतने में सफल रहेंगे और आपको क्लाइंट से अच्छा फायदा हो सकता है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में बरकत होगी। आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने पिताजी से किसी जरूरी बात पर सलाह ले सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। ड्राइ फ्रूट्स का कारोबार करने वाले लोगों को कारोबार में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय शानदार रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। नवविवाहित दंपति कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। बुजुर्गों के प्यार और आशीर्वाद से घर के माहौल में उत्साह भरा रहेगा। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में आपको कोई नई जानकारी मिलेगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है।

Back to top button