राशिफल

शनिदेव इस दिन से चलेंगे सीधी चाल, इन राशि वालों के अच्छे दिन होंगे शुरू, जीवन में मिलेगा हर सुख

शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता कहा जाता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि शनि की चाल सभी ग्रहों में सबसे धीमी होती है। यह एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई साल का समय लेते हैं। शनि ने इसी साल की शुरुआत में मकर राशि की यात्रा को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश किया था। अब यह पूरे साल इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

इसके अलावा शनिदेव जून में वक्री हुए थे और अब आने वाले नवंबर के महीने में मार्गी हो जाएंगे। मार्गी होने का मतलब है शनि की सीधी चाल। शनि के मार्गी होने से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर शनि का मार्गी होना किन राशि वालों के लिए शुभ-अशुभ रहने वाला है।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संस्कारों और परंपराओं पर आप पूरा ध्यान देंगे। आप अपना कोई भी कार्य अधूरा ना छोड़े, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अगर आप इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में शनिदेव दसवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में आपको अच्छा लाभ होने की संभावना बनी हुई है। इस राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहेगी। करियर और कारोबार में अपार वृद्धि देखने को मिल सकती है। जो लोग इस दौरान दूसरी नौकरी की तलाश में है, तो उन्हें अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। घर परिवार में किसी तरह का धार्मिक आयोजन हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शनि का मार्गी होना मिलाजुला रहेगा। आपकी आमदनी कम होगी और आपके खर्चे बढ़ेंगे, जिसकी वजह से आप काफी परेशान हो सकते हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखें। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे। लेकिन कारोबार कर रहे लोग अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान दें, तभी वह पूरी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों के लिए समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। धन संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। समाज में मान-सम्मान मिलने से आपको खुशी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से वाद विवाद हो सकता है। इससे जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही शुभ साबित होने जा रहा है। इस राशि वाले लोगों के लिए नवंबर में होने जा रहे शनि के मार्गी का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी राशि से सप्तम भाव में शनि मार्गी होने जा रहे हैं। आपको साझेदारी में व्यापार करने से अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी और अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शनि का मार्गी होना काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन उसके अनुसार खर्चे भी बढ़ सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे आप अच्छा खासा पैसा खर्च करेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी काम समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला सोच विचार करने के बाद ही लें। सरकारी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। कार्य क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए समय मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सतर्क रहें। आपको अपने कामों में ध्यान देना होगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें। इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाने बनाए रखने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। दोस्तों के साथ मिलकर घूमने-फिरने जा सकते हैं। आर्थिक प्रयास सफल होते हुए नजर आ रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कोई भी नया काम शुरू करने से बचना होगा। घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना बनी हुई है। आपको किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों की राशि में शनि धन भाव में मार्गी होने वाले हैं। इसलिए शनि का मार्गी होना आपके लिए बहुत ही अच्छा सिद्ध होने वाला है। लाभ के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को नौकरी में लाभ होने के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। किसी खास योजना के तहत आपको कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। किस्मत का साथ मिलने से आपको हर जगह से अच्छा लाभ प्राप्त होगा और कामों में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आप जिस काम में प्रयास करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकता है। आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। निजी मामलों में आप सावधानी बरतें और अपने आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं।

Back to top button