राशिफल

प्रदोष व्रत पर राशि के हिसाब से दान करें ये चीजें, मिलेगी खूब सफलता, धन-दौलत की नहीं होगी कमी

सावन और प्रदोष व्रत दोनों ही शिव जी को बहुत प्रिय है। इस बार 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो गया है जो 31 अगस्त तक चलेगा। वैसे देखा जाए तो हर महीने 2 प्रदोष व्रत आते हैं। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। हिंदू धर्म में भी प्रदोष व्रत का बहुत महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति पूरे मन से प्रदोष व्रत रखता है, उसकी भोलेनाथ हर मनोकामना पूरी करते हैं। वहीं जो प्रदोष व्रत शनिवार को आता है उसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है।

आपको बता दें कि सावन का पहला प्रदोष व्रत 14 जुलाई 2023 को है। वहीं दूसरा प्रदोष व्रत 30 जुलाई, तीसरा प्रदोष व्रत 13 अगस्त और चौथा प्रदोष व्रत 28 अगस्त को है। ऐसा कहा जाता है कि यदि शनि प्रदोष व्रत के दिन पूजा और व्रत रखा जाए, तो इसे भगवान शिव और शनिदेव दोनों की ही कृपा प्राप्त हो सकती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रदोष व्रत रखने वाले व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। वहीं अगर आप प्रदोष व्रत के दिन राशि अनुसार दान करते हैं तो इससे जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों को प्रदोष व्रत के दिन छाते का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों को प्रदोष व्रत के दिन काले कपड़े का दान करना चाहिए। इससे आपको अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि

जिन लोगों की मिथुन राशि है, उनको प्रदोष व्रत के दिन सरसों के तेल का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों को प्रदोष व्रत के दिन जरूरतमंदों को कपड़े का दान करना चाहिए। इसके साथ ही खाना खिलाए। इससे जीवन के हर कष्ट दूर होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों को प्रदोष व्रत के दिन अन्न और वस्त्र का दान करना बहुत ही शुभ होता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों को प्रदोष व्रत के दिन कंबल और काले छाते का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं, उनसे छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि

जिन लोगों की तुला राशि है, उनको शनि प्रदोष व्रत के दिन काले रंग के कपड़े दान करना चाहिए। इसके अलावा सरसों या तिल के तेल का दान करें। इससे शनि के बुरे प्रभाव से छुटकारा मिलता है और शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों को लोहे के बर्तन और काले वस्त्र का दान करना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों को शनि प्रदोष व्रत के दिन चमड़े के जूते और काले छाते का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों को शनि प्रदोष व्रत वाले दिन काले कपड़ों का दान करना चाहिए। इसके साथ ही काली दाल, काला तिल का दान करना बहुत ही शुभ होता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों को शनि प्रदोष व्रत के दिन शनि देव की विशेष पूजा करनी चाहिए। इससे शनि के बुरे प्रभाव खत्म होते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को प्रदोष व्रत के दिन सफेद कपड़े और सफेद फूलों का दान करना बहुत ही शुभ रहेगा।

Back to top button