राशिफल

इन 3 राशियों की ग्रहों की दशा में हुआ सुधार, मिलेगा खुशहाल जीवन का सुख, पैसों की नहीं होगी कमी

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा रहेगा। आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थीं, उनका समाधान होगा। आपका समय ढेरों खुशियां लेकर आया है। घर परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। सकारात्मक सोच जिंदगी में गजब का जादू कर सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों का समय शानदार रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी कम्युनिकेशन की क्षमता दूसरों को प्रभावित करेगी, जिससे आपको फायदा होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। घरेलू खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें, जहां पर जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने सामने आने वाली हर कठिनाई का डटकर सामना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आपको अपनी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने से आप अपने जीवन के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का समय लाभदायक रहने वाला है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसका आने वाले दिनों में उतना ही फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी बेहतर नजर आ रहा है। व्यापार में तेजी आएगी। जिस काम को आप लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ होने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे कार्य को आसानी से पूरा करने में सफल होंगे। छात्रों के लिए भी समय काफी शानदार रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि यह आपको हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी से पहले किया हुआ वादा पूरा कर सकते हैं, जिससे आपको बेहद खुशी होगी। बच्चे पढ़ाई में पूरी रुचि दिखाएंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपना कोई रुका हुआ काम करने की योजना बना सकते हैं। सकारात्मक सोच और संतुलित दृष्टिकोण से आप लोगों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कारोबार संबंधित समस्याओं का निवारण हो सकता है। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। लेकिन आप जल्दीबाजी में कोई भी बड़ा फैसला मत लीजिए। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच विचार करना होगा। दोस्तों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। बहुत ही जल्द आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी बढ़िया नजर आ रहा है। घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक धन आने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोगों के लिए समय शानदार रहेगा। कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों का समय कठिन रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चले। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय खुशहाल रहेगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का समय बेहद खास रहेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को किसी प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता आएगा। इस राशि के विद्यार्थी कोई कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बना सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

Back to top button