अध्यात्म

सावन के बुधवार को कर लें ये काम, बन जाएंगे धनवान, पलक झपकते ही बरसने लगेगा खूब पैसा

सावन का महीना भगवान शिव जी को समर्पित है। यह महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं सावन के पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। सावन का महीना भगवान शिव जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने का बहुत अच्छा समय माना जाता है। सावन के महीने का भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि अगर विधि-विधान पूर्वक सावन महीने में भगवान शिव जी की पूजा की जाए, तो इससे भगवान प्रसन्न होकर भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। सावन महीने में सोमवार के साथ-साथ बुधवार का भी अपना एक अलग महत्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की आराधना करने से वह बहुत जल्द प्रसन्न होकर भक्तों के हर विघ्न हर लेते हैं।

बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा करने से बुध ग्रह भी मजबूत बनता है और सभी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होता है। वहीं अगर बुधवार के दिन कुछ सरल उपाय किए जाए तो इससे बुध के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। अगर आप सावन व्रत रख रहे हैं, तो बुधवार के दिन यह काम जरूर करें।

सावन में बुधवार को करें यह सरल उपाय

1. ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से सावन के महीने में बुधवार के दिन गणेश जी को सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए और फिर आरती और गणेश मंत्र का जाप करना चाहिए। इस साधारण से काम को करने से जीवन के हर संकट दूर हो जाते हैं।

2. शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि सावन महीने में बुधवार के दिन पूजा में दूर्वा घास का प्रयोग जरूर करना चाहिए। भगवान गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित करने से वह प्रसन्न होकर व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण कर देते हैं।

3. सावन के महीने में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को दूब अर्पित करें, फिर उन्हें गुड़ और धनिया के बीज का भोग लगाएं। यदि संभव हो तो मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। ऐसा करने से बुध के नकारात्मक प्रभाव दूर हो जाते हैं।

4. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सावन के महीने में बुधवार के दिन शमी का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि भगवान गणेश जी को शमी का पौधा अत्यंत प्रिय है। इसे लगाने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।

5. सावन के बुधवार को भगवान गणेश जी को घी, गुड़ का भोग लगाएं। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होकर धन से जुड़ी हुई सभी परेशानियां दूर करेंगे।

6. सावन के महीने में बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा में गीले चावल अर्पित करें। इससे भक्तों को मनचाहा फल पाने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस उपाय को करने से भगवान गणेश जी अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

7. अक्सर देखा गया है कि लोग अपने कामकाज को लेकर काफी परेशान रहते हैं। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से रुका हुआ है और वह पूरा नहीं हो पा रहा है। तो ऐसे में बुधवार के दिन अपनी जेब में हरा रुमाल रखें और सौंफ खाकर घर से निकले। इससे आपका कार्य अवश्य पूरा होगा।

Back to top button