राशिफल

सुकर्मा योग बनने से इन 5 राशियों के कार्य होंगे सफल, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी असर पड़ता है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं सुकर्मा योग आपकी राशियों पर क्या असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों का समय खुशियों से भरपूर रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का विचार बनाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। ऑफिस में फोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। पैसों के मामले में आप लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए, नहीं तो भरोसा टूट सकता है। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच विचार जरूर करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहने वाला है। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं लेकिन आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होने की उम्मीद है। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने का प्रयास करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तो में सुधार होगा, जिससे आपसी मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की तरफ से सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं को गुप्त रखें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों का समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आपका उत्साह बढ़ेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर में कोई कार्यक्रम होने की संभावना है। अगर आप किसी काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, तो उसमें बहुत ही जल्द आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। ऑफिस में किसी भी काम को अधूरा ना छोड़े, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए समय बहुत ही खास नजर आ रहा है। जीवन में चल रही परेशानियां बहुत ही जल्द दूर होंगी। इस राशि की जो महिलाएं खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए समय काफी अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

सिंह राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने का प्रयास करेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप जरूरतमंदों की मदद करने का हर संभव प्रयास करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। कुछ दिनों से चल रही किसी दोस्त की नाराजगी अब समाप्त हो जाएगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। महिलाओं के लिए समय शानदार नजर आ रहा है। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। किसी से लिए उधार से छुटकारा मिल जाएगा, जिससे आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

तुला राशि वाले लोगों का समय उत्साह से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होने की उम्मीद है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शत्रु पक्ष से दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी का व्यापार करते हैं, उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। राइटर के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। आप कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बेहद खुश नजर आएंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति बहुत ही जल्द करने वाले हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले पर कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऐसे में घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जाएं, आपका काम सफल होगा। आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को अच्छा फायदा होने के योग हैं। मेहनत और लगन देखकर आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

धनु राशि वाले लोगों का समय पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। परिवारवालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही फिल्म देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

मकर राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। कामकाज में आपका खूब मन लगेगा। आपको अपनी मेहनत से अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय बढ़िया रहेगा। साथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने का प्रयास करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी, जिससे काम का बोझ कम हो जाएगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। किसी खास मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बनेगी। दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाएंगे, जहां बाकी दोस्तों के साथ एंजॉय करने का मौका मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें परिवारवालों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में रुके हुए काम को समय पर पूरा कर लेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

मीन राशि वाले लोगों का समय बहुत ही शानदार रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपका अच्छा व्यवहार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर का डेकोरेशन का काम करवा सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। किसी काम को करने का नया तरीका बिजनेस में फायदा करा सकता है। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। लोगों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा।

Back to top button