बॉलीवुड

“सलाम-ए-इश्क मेरी जान”, गाना गाते नजर आए एमएस धोनी, अनदेखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें

जब भी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान और सफल कप्तानों की बात होती है, तो उसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम जरूर आता है। महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि करोड़ों लोगों के दिल की धड़कन हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की संख्या दुनियाभर में लाखों-करोड़ों में है। फैंस का धोनी के प्रति ख़ास प्रेम रहा है। इसके पीछे की मुख्य वजह यह है कि एमएस धोनी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं।

भले ही महेंद्र सिंह धोनी के पास आज दौलत और शोहरत की कमी नहीं है। लेकिन इसके बावजूद भी उनके अंदर बिल्कुल भी घमंड देखने को नहीं मिलता है। महेंद्र सिंह धोनी सभी के साथ बड़े प्यारे और विनम्रता के साथ मिलते हैं। हाल ही में 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 42वां जन्मदिन मनाया। कैप्टन कूल सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथी खिलाड़ियों से उन्हें शुभकामनाएं मिलीं।

टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन के खास मौके पर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी को बॉलीवुड का मशहूर गाना “सलाम-ए-इश्क मेरी जान” गाते हुए देखा जा सकता है।

‘सलाम-ए-इश्क मेरी जान’ गाना गाते दिखे एमएस धोनी

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर क्रिकेटर मोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माही का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी प्रसिद्ध हिंदी फिल्म “मुकद्दर का सिकंदर” से “सलाम-ए-इश्क मेरी जान” गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में 42 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी ने गाना गाकर अपने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी महान बॉलीवुड गायक किशोर कुमार के बड़े प्रशंसक हैं।

धोनी ने बार-बार किशोर कुमार के गानों के प्रति अपना प्यार जताया है और उनमें से कुछ को गाने की कोशिश भी की है। “मैं पल दो पल का शायर” गाने से धोनी का जुड़ाव किसी से छिपा नहीं है। दरअसल, धोनी ने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कहने के लिए इसी गाने को चुना था। धोनी को भी एक बार स्टेज पर यह गाना गाते हुए रिकॉर्ड किया गया था।

यहां देखें धोनी का अनदेखा वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohitmahipal Sharma (@mohitsharma18)


आपको बता दें कि मोहित शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा दी दुआएं तुम्हें उम्र भर के लिए। इसके साथ ही उन्होंने हैप्पी बर्थडे माही भाई लिखा। साथ में हार्ट इमोजी भी बनाया है। महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन पर भारत के कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने शुक्रवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रविचंद्रन अश्विन समेत अन्य क्रिकेटर शामिल थे। ऋषभ पंत ने भी केक काटते हुए फोटो शेयर की थी।

चेन्नई को बनाया 5वीं बार चैंपियन

अगर हम महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर पर एक नजर डालें तो उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी अभी भी एक सक्रिय क्रिकेटर हैं और वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करते हैं। हाल ही में फ्रेंचाइजी उनकी कप्तानी में आईपीएल 2023 का खिताब जीती। टीम पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीती। फिलहाल, अब घुटने की सर्जरी के बाद धोनी ब्रेक पर हैं।

Back to top button