अध्यात्म

सावन में घर में लगाएं इन 4 में से कोई एक पौधा, महादेव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। सावन का महीना भगवान शिव जी को समर्पित होता है और उनकी कृपा पाना इस महीने में और भी ज्यादा आसान होता है। सावन के पावन महीने में बारिश होती है और जीवन में खुशियां आती हैं। चारों तरफ भोलेनाथ का जयकारा ही सुनाई देता है। इस बार 4 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरु हो चुका है। इस बार सावन बहुत ही खास माना जा रहा है, क्योंकि इस बार सावन दो महीने का है।

इस बार सावन में भक्तों को 8 सोमवार भगवान शिव की पूजा अर्चना करने का मौका मिलेगा। सावन महीने में श्रद्धा से शिवजी की पूजा करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं सावन के इस पावन महीने में कुछ ऐसे पेड़-पौधे बताए गए हैं, जिन्हें घर में लगाने से व्यक्ति को माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सावन महीने में यह पौधे घर में लगाने से अपार सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

सावन में इन पौधों को लगाने से महादेव के साथ-साथ महालक्ष्मी जी की भी कृपा बरसती है और मां लक्ष्मी हमेशा घर में वास करती हैं और खूब धन-दौलत देती हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर सावन में कौन से पौधे घर में लगाना शुभ माना जाता है।

इस पौधे से आएगी सुख-समृद्धि

आंकड़े का पौधा

भगवान शिव जी के प्रिय पौधों में से एक आंकड़े का पौधा है। भगवान शिवजी की पूजा में आंकड़े के फूल विशेष तौर पर अर्पित किए जाते हैं। यदि आप इस सावन अपने घर में आंकड़े का पौधा लगाते हैं, तो इससे खूब सुख-समृद्धि मिलेगी। इस पौधे को अपने घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर होती है और धन की आवक बढ़ती है।

धतूरे का पौधा

भगवान शिव जी के प्रिय पौधों में से एक धतूरे का पौधा है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव जी पर धतूरा चढ़ाने से व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति होती है। अगर आप इस सावन के महीने में अपने घर में धतूरे का पौधा लगाते हैं तो इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं और आपकी हर मनोकामना पूर्ण करेंगे। इसके साथ ही आपको खूब सुख-समृद्धि, संपन्‍नता प्रदान करेंगे।

बेलपत्र का पौधा

भगवान शिवजी को बेलपत्र अत्यंत प्रिय होता है। भगवान शिवजी की पूजा में बेलपत्र का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर चढ़ाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को सावन के महीने में घर में लगाने से धन की कमी दूर हो जाती है। इसके साथ ही बेलपत्र से वास्तु दोष भी खत्म हो जाता है। बेलपत्र का पौधा लगाने से घर में हमेशा सकारात्मकता, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। इस पौधे को सावन महीने में लगाने से मां लक्ष्मी जी की भी कृपा बनी रहती है।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व माना गया है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी जी का वास होता है। ज्यादातर घरों में तुलसी का पौधा जरूर होता है। अगर आप सावन के महीने में तुलसी का पौधा अपने घर में लगाते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होंगी और घर में समृद्धि बढ़ेगी। सावन में तुलसी का पौधा घर में लगाने से घर में धन की आवक बढ़ती है।

Back to top button