राशिफल

सिंह राशि में मंगल और शुक्र की युति, इन 4 राशियों का सुधरेगा जीवन, धन लाभ के बने योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन या किसी एक राशि में ग्रहों की युति से कई तरह के शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। जुलाई के महीने में शुक्र और मंगल सिंह राशि में युति करने वाले हैं। 1 जुलाई को मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं अब 7 जुलाई को शुक्र ग्रह भी सिंह राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में 7 जुलाई से सिंह राशि में शुक्र-मंगल की युति होने वाली है। इस युति का प्रभाव सभी राशि वालों के ऊपर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि वालों को इस युति का विशेष लाभ प्राप्त होगा। तो चलिए जानते हैं सभी राशियों पर इसका क्या असर रहने वाला है।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। परिवार का माहौल शांत बना रहेगा। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की कोई पोस्ट लोगों को ज्यादा पसंद आ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपके स्वभाव में बदलाव आने की संभावना है, जिसके कारण परिवार के सदस्य परेशान रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। आप किसी पर भी ज्यादा भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सिंह राशि में मंगल और शुक्र की युति बहुत ही लाभ देने वाली साबित होगी। इस राशि में मंगल-शुक्र की युति तीसरे भाव में बनेगी। ऐसे में इस राशि के लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कठिन से कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने में आपको सफलता हासिल होगी। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता और धन लाभ के कई मौके हाथ लग सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। अचानक कहीं से धन लाभ होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक बेहतर रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। किसी घर के मामले में आपको थोड़ा समझदारी से फैसला लेने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों का समय खुशियों से भरपूर रहेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन में उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आप इधर उधर की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों का समय अधिक खर्चीला साबित होगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्लास्टिक का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो सेहत पर प्रभाव पड़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों के लिए मंगल दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं जबकि शुक्र ग्रह पहले और आठवें भाव के स्वामी हैं। ऐसे में दो अलग-अलग ऊर्जाओं के स्वामी आपके 11वें भाव में आ रहे हैं। इस युति से तुला राशि के लोगों को फायदा होने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका मन कामकाज में खूब लगेगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी यह युति बहुत ही शुभ और लाभ पहुंचाने वाले साबित हो सकती है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने कामकाज को समय पर पूरा करेंगे। अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वालों के लिए शुक्र और मंगल की युति भाग्य में वृद्धि कराने वाला है। इस राशि वाले लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आपके जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। नौकरी करने वाले लोगों को कई तरह के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शुक्र और मंगल की युति से नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि होने के प्रबल योग बने हुए हैं। जो लोग अपना खुद का बिजनेस करते हैं, उनके लिए इन दोनों ग्रहों की युति से अच्छा मुनाफा हो सकता है। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। निवेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। बाजार में सामान खरीदते समय अपने पर्स का ध्यान रखें। आप किसी बड़े की सलाह से अपने कारोबार को एक नई दिशा दे पाएंगे। प्रेमियों का समय ठीक रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा नजर आ रहा है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बना सकते हैं। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में पूरा ध्यान आप अपने काम पर लगाएं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। प्रेमियों के लिए समय शानदार रहेगा। वाहन खरीदने का विचार अपने परिवार के साथ बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों के लिए मंगल और शुक्र ग्रह की युति छठे भाव में हो रही है। ऐसे में आपके लिए यह युति बहुत ही शुभ और शानदार साबित होने वाली है। पैतृक संपत्ति की बिक्री से आपको अच्छा खासा धन लाभ मिलने की उम्मीद है। किस्मत का भी पूरा साथ प्राप्त होगा, जिससे आप अपने हर एक काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे और सफलता मिलने के योग हैं। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

Back to top button